फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   All robbers of Pratibha Colony robbery caught in Bulandshahr

अलीगढ़ : बुलंदशहर में पकड़े गए गैंग में प्रतिभा कालोनी लूट के सभी बदमाश शामिल

Wed, 16 Feb 2022 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
All robbers of Pratibha Colony robbery caught in Bulandshahr
बलुंदशहर में पकड़े गए बदमाश पुलिस की गिरफ्त में। संवाद - फोटो : GHAZIABAD
बुलंदशहर में दबोचा गया पश्चिमी यूपी के लुटेरों का गैंग जल्द अलीगढ़ तलब कराया जाएगा। इसके लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिया है। खास बात है कि पकड़े गए गैंग में महानगर के बन्नादेवी क्षेत्र की प्रतिभा कालोनी में हुई लूट के सभी बदमाश शामिल हैं, जबकि सासनी गेट आरकेपुरम में हुई लूट के तीन बदमाश शामिल हैं। दो बदमाश फरार हैं।
विज्ञापन

बुलंदशहर पुलिस ने छह बदमाश दबोचे हैं। इन बदमाशों का सरगना पकड़ा गया गाजियाबाद का आसिफ है। इन्होंने पूछताछ में अलीगढ़ के सासनी गेट के आरकेपुरम में सेवानिवृत्त एबीएसए कोमल सिंह के घर व बन्नादेवी के प्रतिभा कालोनी में किसान के घर लूट भी स्वीकारी हैं। साथ में इन घटनाओं से जुड़ा माल भी बरामद कराया है। दोनों घटनाओं के पीड़ितों ने बदमाशों को पहचाना है, जिनमें प्रतिभा कालोनी की घटना के पांचों बदमाश पहचाने गए हैं, जबकि सासनी गेट वाली घटना में आसिफ सहित तीन बदमाश पहचाने गए हैं। पूछताछ में उस घटना में अभी दो बदमाश और शामिल थे, जो फरार हैं। इनके नाम गाजियाबाद का शानू व मेरठ का भूरा बताए गए हैं। सीओ प्रथम के अनुसार सभी बदमाशों को तलब कराने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। वहीं जो दो बदमाश फरार हैं, उनकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed