{"_id":"655264c19a7d9972150ebf2f","slug":"all-eyes-on-the-selection-of-new-vice-chancellor-of-amu-2023-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU VC: एएमयू के नए कुलपति के चयन पर सभी की निगाहें, तीन में से एक नाम होगा फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU VC: एएमयू के नए कुलपति के चयन पर सभी की निगाहें, तीन में से एक नाम होगा फाइनल
Tue, 14 Nov 2023 08:40 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 14 Nov 2023 08:40 AM IST
सार
6 नवंबर को एएमयू कोर्ट बैठक में प्रो. एमयू रब्बानी, प्रो. फैजान मुस्तफा व प्रो. नईमा खातून चुनी गईं। 30 अक्तूबर को कार्यकारी परिषद के सदस्यों ने कुलपति पैनल के लिए पांच नामों को शामिल किया था। तीन नामों में से एक के नाम पर मुहर लगनी है।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) का कुलपति पैनल दिल्ली पहुंच गया है। अब कुलपति के चयन के आदेश पर निगाहें लगी हैं। पांच राज्यों में चुनाव के बाद कुलपति को लेकर फरमान आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
6 नवंबर को एएमयू कोर्ट बैठक में प्रो. एमयू रब्बानी, प्रो. फैजान मुस्तफा व प्रो. नईमा खातून चुनी गईं। 30 अक्तूबर को कार्यकारी परिषद के सदस्यों ने कुलपति पैनल के लिए पांच नामों को शामिल किया था। तीन नामों में से एक के नाम पर मुहर लगनी है। एएमयू कोर्ट की कार्यवाही और चयनित सदस्यों की सूची शिक्षा मंत्रालय, पीएमओ से फीडबैक सहित औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद राष्ट्रपति के पास पत्रावली आएगी।
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यूनिवर्सिटी की विजिटर हैं। जानकारी के मुताबिक, चयनित कुलपति अपनी-अपनी तरह पैरवी करने में जुटे हैं। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में चुनाव के बाद नियमित कुलपति को लेकर आदेश आने की उम्मीद है।
विज्ञापन