फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh youth killed by attacking with sharp edged weapon in Delhi Noida

Aligarh News: तेज धार हथियार से हमला कर अलीगढ़ के युवक की हत्या, दिल्ली में बेचता था सब्जी, हमलावर फरार

Thu, 27 Apr 2023 11:39 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 27 Apr 2023 11:39 PM IST
सार

अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र के अलहदादपुर नींवरी निवासी चांद मलिक दिल्ली में सब्जी का कारोबार करता था। अविवाहित चांद मलिक दिल्ली में ही रह रहा था। बुधवार को उसका शव ईकोटेक तीन क्षेत्र में मिला।

विज्ञापन
Aligarh youth killed by attacking with sharp edged weapon in Delhi Noida
मर्डर - फोटो : social media

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र मिले शव की पहचान अलीगढ़ के सब्जी व्यापारी चांद मलिक (26) के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चांद मलिक के सिर और पेट पर तेज धार हथियार के निशान बताए गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम प्रसंग में सब्जी कारोबारी की हत्या की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन


अलीगढ़ के रोरावर थाना क्षेत्र के अलहदादपुर नींवरी निवासी चांद मलिक दिल्ली में सब्जी का कारोबार करता था। अविवाहित चांद मलिक दिल्ली में ही रह रहा था। बुधवार को उसका शव ईकोटेक तीन क्षेत्र में मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। इससे पता चल रहा था कि उसकी पीटकर और तेजधार हथियार से हमला कर हत्या की गई है।
विज्ञापन


पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले रही है, साथ ही चांद मलिक के मोबाइल की सीडीआर की भी छानबीन कर रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सब्जी कारोबारी को कॉल कर ईकोटेक-तीन थाना क्षेत्र में बुलाया था या फिर हत्या कहीं और कर शव फेंका गया है। डीसीपी रामबदन सिंह का कहना है कि हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed