फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: You need loan, beware of online platform

अलीगढ़ : आपको है ऋण की दरकार, ऑनलाइन प्लेटफार्म से रहें खबरदार

Sun, 24 Apr 2022 12:10 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: You need loan, beware of online platform
अगर आपको ऋण की दरकार है और आप ऑनलाइन प्लेटफार्म यूजर हैं तो ऋण देने वाली ऑनलाइन एप से खबरदार रहें। आरबीआई ने ऐसे ही 137 ऑनलाइन लोन एप रडार पर ले ली हैं और उन्हें ठगी का बड़ा अड्डा करार दिया है। इसे लेकर बाकायदा आरबीआई से इशारा मिलने के बाद यूपी पुलिस की साइबर सेल ने इन 137 एप की सूची जारी की है।
विज्ञापन

जिनके विषय में लोगों को आगाह किया है कि वे कभी इनका प्रयोग न करें अन्यथा ठगी सहित अन्य तरह की किसी मुसीबत में पड़ सकते हैं। साइबर थाना इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ऑनलाइन प्लेटफार्म पर तत्कालीन लोन देने वाली एप को लेकर कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने चेतावनी जारी की है, जिसकी आड़ में साइबर अपराधी लोगों को चूना लगा रहे हैं।
विज्ञापन

आरबीआई की जांच के दायरे में आईं 137 एप के विषय में बताया है कि इनका प्रयोग करने वाले लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। जांच में पता चल रहा है कि ये एप चीन सहित दूसरे देशों से संचालित हैं और अपने देश में उनके एजेंट लोगों को ठग रहे हैं। ये पहले किसी को भी लोन देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोन देने से पहले फाइल चार्ज आदि के नाम पर रकम वसूलते हैं। फिर भारी भरकम ब्याज के साथ लोन की रकम वापस ले लेते हैं। इसके बाद भी और गलती से डिफाल्टर हो जाने पर दोनों ही हालत में ऋण वसूली वाले एजेंट उस व्यक्ति के विषय में आपत्तिजनक व अपमानजनक संदेश उसके परिचितों को भेजते हैं।
इतना ही नहीं, जब आप इस एप के डिफाल्टर हो जाते हैं तो ये आपको डरा धमकाकर आपका मोबाइल हैक कर गाली देना, आपके संपर्कों को धमकाना, आपकी फोटो मार्फ कर मृत बताना या आपत्तिजनक दर्शा कर वारयल करने की धमकी देते हैं। फिर मोटी रकम वसूलकर ही आपका पीछा छोड़ते हैं। इस तरह के पीड़ित देश में आत्महत्या तक को मजबूर हुए हैं। ये स्थानीय स्तर पर मौटी कमीशन के दम पर अपने एजेंट तैयार करते हैं।
मुंबई पुलिस अलीगढ़ से ले गई थी रालोद नेता को
बात ज्यादा पुरानी नहीं, बल्कि अक्तूबर 2021 की है। जब मुंबई की साइबर सेल ने यहां सासनी गेट इलाके से एक रालोद नेता को उनके कार्यालय से गिरफ्तार किया था। उस समय खुलासा हुआ था कि रालोद नेता यहां बैठकर सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने वाली एप चलाते हैं। उसके जरिये महाराष्ट्र में ठगी कर रहे हैं। इसके बाद भी आरबीआई ने इस तरह की ऑनलाइन एप पर शिकंजा कसा था।

ये हैं आरबीआई के रडार पर आए एप
यूपीए लोन, गोल्डमैन पेबैक, हैंडी लोन, रुपीकिंग, एमआई रुपे, वन लोन कैश एनी टाइम, एक्सप्रेस लोन, लोन ड्रीम, रुपया लोन, फ्लैश लोन मोबाइल, रुपया स्टार, वाह रुपया, कैश पार्क लोन, हू कैश, फर्स्ट कैश, क्लियर लोन, रुपया बॉक्स, छोटा लोन, रिच, लोन गो, आसन लोन, लाइव कैश, फास्ट रुपया, लोन फॉर्च्यून, कैश पॉकेट, इंस्टा लोन, अपना पैसा, सिक्का रुपया, कैश एडवांस, कैश पापा, लोन क्यूब, हैंड कैश, लोन होम स्मॉल, आई क्रेडिट, वेन क्रेडिट, समय रुपया, लेंड मॉल, सिल्वर पॉकेट, भारत कैश, मनी मास्टर, आसान लोन, वार्न रुपया, स्मार्ट कॉइन, लकी वॉलेट, यूपीओ लोन.कॉम, बडी लोन, कैश माइन, टायटो कैश, माई कैश लोन, सिंपल लोन, कैश मशीन लोन, पे के लिए, मिनट कैश, फास्ट पैसा, अधिक कैश, कैश बुक, हैंड कैश फ्रेंडली लोन, बेलोनो लोन, कोको लोन, विश्वसनीय रुपया कैश, अर्ली क्रेडिट ऐप, ईगल कैश लोन ऐप, कैश कैरी ऐप, कैश पार्क, रिच कैश, फ्रेश लोन, बेटविनर बेटिंग, रुपया मॉल, सन कैश, मिनट कैश, बस रुपया, ओब कैश लोन, ऑनस्ट्रीम, काश लोन, स्मॉल लोन, रुपिया बस, इंस्टा मनी, स्लाइस पा वाई, लोन क्यूब, आई कर्जा, मनी स्टैंड प्रो, पोकेमोनी, क्वालिटी कैश, लोन लोजी, फोरपे ऐप, रुपीप्लस, ड्रीम लोन, कैश स्टार मिनिसो रुपया, कैशपाल, फॉर्च्यून नाउ, क्रेडिट वॉलेट, पॉकेट बैंक, लोनज़ोन, फास्ट कॉइन, स्टार लोन, आसान क्रेडिट, एटीडी लोन, ट्री लोन, बैलेंस लोन, कैश बाउल, कैश करी, कैश मशीन, कैश पॉकेट लाइव कैश, कैश कोला, 66 कैश, कोको लोन, लोन रिसोर्स (डिसी), कैश होल, इजी बॉरो कैश लोन, इंडस्ट्रीज़ लोन, वॉलेट पेयी, कैश गुरु एप, गोल्ड कैश, ऑरेंज लोन, एंजेल लोन, लोन साथी, शार्प लोन, डेली लोन, स्काई लोन, मो कैश, जो कैश, बेस्ट पैसा, हैलो रुपया, हॉलिडे मोबाइल लोन, फोन पे, प्लम्प वॉलेट, कैशकैरी लोन ऐप, क्रेजी कैश, क्विक लोन ऐप, रॉकेट लोन, रुपया मैजिक, रश लोन, बेलोनो लोन ऐप, एजाइल लोन ऐप, कैश एडवांस 1, इनकम ओके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed