फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Yogi government failed on farmer issue, better work is being done on other issues: Raja Bhaiya

अलीगढ़ : किसान मुद्दे पर योगी सरकार विफल, बाकी मुद्दों पर हो रहा बेहतर कार्य : राजा भैया

Thu, 28 Oct 2021 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Yogi government failed on farmer issue, better work is being done on other issues: Raja Bhaiya
खेरेश्वर धाम चौराहे पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप ? - फोटो : CITY OFFICE
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ ने कहा कि बेतहाशा बढ़ रही महंगाई, किसानों के मामले में योगी सरकार विफल है, जबकि बाकी मुद्दों पर बेहतर कार्य कर रही है। उन्होंने सपा व भाजपा पर कोई कटाक्ष नहीं किया, लेकिन बसपा व कांग्रेस पर निशाना साधा।
विज्ञापन

बुधवार को वह अलीगढ़ में संकल्प यात्रा लेकर पहुंचे। खेरेश्वर चौराहा पर राजा भैया ने कहा कि उनकी संकल्प यात्रा पूरे प्रदेश में निकल रही है। यात्रा का मकसद कार्यकर्ताओं का हालचाल जानने के साथ विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों के लिए जनता जनार्दन से आशीर्वाद लेना है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का कोई अस्तित्व नहीं है। 40 फीसदी महिलाओं को टिकट देने की बात कांग्रेस ने की है। यह केवल चुनावी दांव है। महिलाओं की इस देश में 40 फीसदी नहीं, बल्कि बराबर की भागीदारी है। राजा भैया ने कहा कि योगी सरकार में कोई सांप्रदायिक दंगा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान आंदोलन के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन से असली किसानों का कोई सरोकार नहीं है। असली किसान अपने खेतों में काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में रामराज तो स्वयं भगवान श्रीराम ही ला सकते हैं।
केवल हम सब श्रीराम के आदर्शों पर चलकर रामराज लाने का प्रयास कर सकते हैं। फिलहाल विधानसभा चुनाव के लिए किसी दल से गठबंधन को लेकर कोई बात नहीं हुई है। जतनपुर चीकावटी में राजा भैया ने कहा कि जनसत्ता देश में राजनीति नहीं, बल्कि सेवा नीति के भाव से बनाई गई एक पार्टी है।
अनुज बने जिला अध्यक्ष युवा
अलीगढ़ में रोड शो के दौरान जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया की स्वीकृति से अनुज प्रताप सिंह को जिला अध्यक्ष युवा की जिम्मेदारी सौंपी गई।
राजा भैया का भव्य स्वागत
राजा प्रताप सिंह ‘राजा भैया’ का रोड शो हुआ। सैकड़ों वाहनों के काफिले के साथ जिला अध्यक्ष तरुण प्रताप सिंह व उनकी टीम ने राजा भैया का फूल माला और मुकुट पहना कर उनका भव्य स्वागत किया। विधान परिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह गोपाल भैया को जिला अध्यक्ष ने तलवार भेंट कर उनका स्वागत किया।
राजा भैया सासनी गेट पुल पर पहुंचे, जहां प्रधान महासचिव जयप्रकाश चैनल राहुल सिंह ने तलवार भेंट करके उनका स्वागत किया। उन्होंने जिलाध्यक्ष तरुण प्रताप सिंह उनकी टीम को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। जिला उपाध्यक्ष आकाश प्रताप सिंह ने गदा भेंट करके राजा भैया का स्वागत किया।

खेरेश्वर चौराहे पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने अपनी टीम के साथ बुके व गदा भेंट करके राजा भैया का स्वागत किया। गभाना टोल पर जिला महासचिव सुमित सिंह ने राजा भैया का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर राहुल सिंह, सचिन पंडित, कृष्णकांत चौहान, नितिन चौहान, गुरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed