फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Wrong disposal of complaints is a big crime in government service: DM

अलीगढ़ : शिकायतों का गलत निस्तारण शासकीय सेवा में बड़ा अपराध : डीएम

Sat, 23 Jul 2022 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Wrong disposal of complaints is a big crime in government service: DM
शासन स्तर से आईजीआरएस (समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली) पोर्टल एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में शासन स्तर पर हुई समीक्षा में जिले के सबसे 10 पिछड़े जिलों में शामिल होने और खराब निस्तारण को लेकर जारी हुई कड़ी चेतावनी का असर शुक्रवार को दिखाई पड़ा।
विज्ञापन

डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में समीक्षा के दौरान कड़े तेवर दिखाते साफ कहा कि निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी और इसके लिए संबंधित को दंडित भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर कुल 3105 शिकायतों के सापेक्ष 2281 असंतोषजनक फीडबैक एवं आईजीआरएस1862 में से 1481 असंतोषजनक फीडबैक दिए गए है। जिससे शासन स्तर पर जिले की रैंक खराब हो रही है।
विज्ञापन

एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल को निर्देश दिए कि हर विभाग के अधिकारियों को एल 1, 2 व 3 के स्तर की जानकारी दी जाए। प्रत्येक सोमवार को सर्वाधिक गलत फीडबैक वाले अधिकारियों को चिन्हित कर दंडित करें। अगले माह जनपद स्तर की रैंक में सुधार नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ वेतन वृद्धि रोकने के साथ ही कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यदि प्रार्थना पत्र सी कैटेगरी में हस्तलिखित है तो अधिकारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने शिकायतों के निस्तारण में असंवेदनशील होने पर उप कृषि निदेशक यशराज सिंह एवं जोनल अधिकारी नगर निगम / नगर स्वास्थ्य अधिकारी महेंद्र कुमार माथुर को परिनिंदा प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। सीएमओ को नगर स्वास्थ्य अधिकारी की संबद्धता को तत्काल समाप्त करते हुए उनसे चिकित्सकीय सेवाएं लेने के निर्देश दिए।
एसडीएम अतरौली को निर्देश दिए कि कि वे तहसीलदार अतरौली द्वारा शिकायतों के किए गए निस्तारण की गुणवत्ता की जांच सप्ताह भर में पूरी कर आख्या प्रस्तुत करें। तहसीलदार कोल, खैर, गभाना और इगलास को चेतावनी दी कि यदि अगले माह में प्राप्त हुए निस्ताण में गलत फीडबैक मिला तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

डीएम ने सख्त तेवर दिखाते हुए स्पष्ट किया कि यदि शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में आती है या फिर शिकायतकर्ता असंतुष्ट होता है तो वह कठोरतम कार्रवाई करेंगे। डीएम ने आईजीआरएस की लंबित शिकायतों, डिफाल्टर संदर्भो, निस्तारित शिकायतों पर प्राप्त गलत फीडबैक, अधिकारियों के द्वारा प्रतिदिन लॉगिन, संदर्भों की मार्किंग आदि के सघन पर्यवेक्षण के लिए ईडीएम मनोज राजपूत को नामित किया है। इस मौके पर सीडीओ अंकित खंडेलवाल, एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed