फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh will dance to the songs of Kailash Kher and Divine

कैलाश खेर व डिवाइन के गीतों पर थिरकेगा अलीगढ़

Tue, 02 Feb 2021 11:15 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Aligarh will dance to the songs of Kailash Kher and Divine
5 फरवरी को शुरू होने वाली नुमाइश में होती तैयारियां। - फोटो : CITY OFFICE
राजकीय औद्योगिक कृषि प्रदर्शनी में इस बार डिवाइन द गली बॉय और कैलाश खेर जैसे गायक अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। आगामी पांच फरवरी से इस शुरू हो रही अलीगढ़ नुमाइश का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह करेंगे। नुमाइश में पहली बार अलीगढ़ संवाद नाम से विचार गोष्ठी होने जा रही है। 15 फरवरी को होने वाले संवाद में आरएसएस से लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, बॉलीवुड व मीडिया जगत के नामी लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन

जिला प्रशासन ने नुमाइश के उद्घाटन से लेकर कोहिनूर मंच पर होने वाले कार्यक्रमों में शिरकत करने वाले कलाकारों के नामों की सूची फाइनल कर दी है। हालांकि, अभी इनके कार्यक्रम की तिथियों को अंतिम रूप नहीं दिया गया है। नुमाइश का उद्घाटन पांच फरवरी को दोपहर तीन बजे प्रस्तावित है। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह को आमंत्रित किया गया है। केंद्रीय मंत्री की ओर से समय दे दिया गया है। इनके अलावा अलीगढ़ के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा और उप्र सरकार में मंत्री संदीप सिंह अति विशिष्ठ अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन ने अलीगढ़ नुमाइश की तैयारी पूरी कर ली है। इस बार नुमाइश 5 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित होगी।
विज्ञापन

कोहिनूर मंच पर होने वाली स्टार नाइट में ये कलाकार करेंगे शिरकत
कैलाश खेर, रेखा भारद्वाज, जसमीन रॉयल, पूर्णिमा श्रेष्ठा, डिवाइन द गली बॉय, फरहान साबरी, असीस कौर, मालिनी अवस्थी, मैथिली ठाकुर, आस्था गिल, राधे श्याम राधे जैसे दिग्गज कलाकार कोहिनूर मंच पर होने वाली बॉलीवुड स्टार नाइट में शिरकत करेंगे। इसके अलावा राजस्थानी नाइट, कॉमेडी नाइट, एक शाम देश के नाम, म्यूजिकल नाइट, अखिल भारतीय कवि सम्मेलन, हास्य कवि सम्मेलन, मुशायरा भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ संवाद में ये दिग्गज करेंगे शिरकत
15 फरवरी को होने वाले अलीगढ़ संवाद कार्यक्रम में बॉलीवुड कलाकार संजय मिश्रा, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान, शुभ्रस्ता, रूबिका लियाकत, राजनीतिज्ञ राम माधव, शक्ति सिन्हा शिरकत करेंगे। अलीगढ़ संवाद यंग इंडिया विषय पर होगा।

हेलिकाप्टर की उड़ान पर असमंजस
नुमाइश का लुत्फ उठाने आने वाले लोगों के लिए जिला प्रशासन ने इस बार हेलिकाप्टर का प्लान तैयार किया है। हालांकि इस पर अभी अंतिम मुहर नहीं लगी है।
पिछली नुमाइश का अनुभव बांटें
जिला प्रशासन ने इस बार नुमाइश को सोशल मीडिया पर बेहद खास बना दिया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व विधान जायसवाल सोशल मीडिया टीम को लीड कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने 7017454010 व्हाट्स एप नंबर और अलीगढ़महोत्सव0571 के नाम से जीमेल आईडी बनाई है। इन दोनों पर लोग पिछली नुमाइशों के अनुभव, फोटो, वीडियो शेयर कर सकते हैं। उनको नुमाइश के सोशल मीडिया पेजों पर प्रकाशित-प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed