फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   aligarh will be developed as a tourist places

पर्यटन नगरी के तौर पर विकसित होगा अलीगढ़

Sun, 21 Mar 2021 12:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
aligarh will be developed as a tourist places
मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा में मॉडल के रूप में एक-एक पर्यटन स्थल विकसित होगा। शनिवार को विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र में स्थित पर्यटन केंद्रों के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। सीएम पर्यटन संवर्धन योजना के तहत तीन करोड़ 34 लाख 74 हजार रुपये का खाका तैयार हुआ है। इसमें से एक करोड़ 67 लाख 35 हजार रुपये मिल गए हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के जवाहर भवन में शिलान्यास कार्यक्रम में शहर विधायक संजीव राजा ने आवास विकास स्थित पोखर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के कार्य का शिलान्यास किया। इसे 47.51 लाख रुपये से आकर्षक बनाया जाएगा। कोल विधायक अनिल पाराशर ने मुकुंदपुर वन चेतना केंद्र के पर्यटन विकास कार्य की आधार शिला रखी। इसे 50 लाख रुपये से विकसित किया जाएगा। साथ ही ब्लॉक लोधा व धनीपुर में कराए जाने वाले अन्य कार्यों का भी शिलान्यास व पूर्ण किए गए कार्यों का लोकार्पण दोनों विधायकों ने किया।
विज्ञापन

सांसद सतीश गौतम व विधायक खैर अनूप प्रधान ने 47.17 लाख रुपये से जट्टारी जलालपुर स्थित हनुमान गढ़ स्वामी जी की गढ़ी का पर्यटन विकास का शिलान्यास व भूमि पूजन किया। इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी ने विधानसभा क्षेत्र के गोरई मार्ग पर स्थित भ्यामलखेड़ा में अमानी बाबा मंदिर के विकास कार्य का शिलान्यास किया। इस मंदिर को 47.53 लाख रुपये से विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक छर्रा ठा. रवेंद्र पाल सिंह ने ग्राम बरहद स्थित दाऊजी के मंदिर का पर्यटन विकास कार्य का शिलान्यास किया। 47.41 लाख रुपये से यहां विकास होगा। बरौली विधायक के प्रतिनिधि ठा. विजय सिंह व सांसद सतीश गौतम बरौली के ग्राम कन्होई में भूमियां बाबा मंदिर के पर्यटन विकास का शिलान्यास किया। 47.31 लाख से यहां पर विकास कार्य होंगे। इस अवसर पर महापौर मो. फुरकान, पूर्व महापौर शकुंतला भारती, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, इंजीनियर राजीव शर्मा, अनीता जैन सहित सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह व सभी एसडीएम, बीडीओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed