फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Weather News update

Aligarh Weather: धूप निकली, कम नहीं हुआ सर्द हवाओं का असर, ट्रेनें हुईं लेट और रद्द

Tue, 23 Jan 2024 12:19 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 23 Jan 2024 12:19 AM IST
सार

21 जनवरी को देर शाम से ही कोहरे ने पूरे आसमान को अपने आगोश में ले लिया। इसके चलते वाहन रेंगते नजर आए। हालांकि 22 जनवरी को सुबह आसमान पूरी तरह से साफ रहा। धूप भी निकली, लेकिन सर्द हवाओं के चलने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। नए साल में लगातार 22 वें दिन ठंड का असर रहा।

विज्ञापन
Aligarh Weather News update
सर्द मौसम में अलाव का सहारा लेते हुए बच्चे

विस्तार

कोहरे और सर्दी से आमजनजीवन बुरी तरह से अस्त व्यस्त है। कड़ाके की सर्दी से लोगों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से पारे में भी गिरावट महसूस की जा रही है। यह सिलसिला अभी जारी है। मौसम का असर यातायात व्यवस्था पर भी पड़ा है। ट्रेनें और बसें अपने निर्धारित समय से काफी विलंब से पहुंच रही हैं। इससे यात्रियों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


21 जनवरी को देर शाम से ही कोहरे ने पूरे आसमान को अपने आगोश में ले लिया। इसके चलते वाहन रेंगते नजर आए। हालांकि 22 जनवरी को सुबह आसमान पूरी तरह से साफ रहा। धूप भी निकली, लेकिन सर्द हवाओं के चलने से लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। नए साल में लगातार 22 वें दिन ठंड का असर रहा। मौसम विज्ञानी डॉ. अशरफ के अनुसार अधिकतम तापमान 12.6 रहा जो सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग ने 24 जनवरी तक कड़ाके की सर्दी पड़ने की चेतावनी जारी की है। मंगलवार, बुधवार को कोहरे का असर कम रहेगा और आसमान साफ रहेगा।  
विज्ञापन


लिच्छवी, ऊंचाहार रद्द, कई ट्रेनें घंटों देरी से पहुंची 
कोहरे और सर्दी का असर यातायात व्यवस्था पर देखने को मिल रहा है। कोहरे ने ट्रेनों की गति पर ब्रेक लगा दिया है। इसके चलते सोमवार को कैफियात एक्सप्रेस, रीवा एक्सप्रेस, मगध एक्सप्रेस, मऊ -आनंद बिहार एक्सप्रेस,  गोमती एक्सप्रेस, स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस अपने तय समय से काफी विलंब से पहुंची। इससे यात्रियों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं एवं बच्चों को हुई। जिन्हें ट्रेन के इंतजार में घंटों स्टेशन पर कड़ाके की सर्दी में भटकना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed