{"_id":"622ca19504100c51ff7db44b","slug":"aligarh-waiting-in-trains-on-holi-reached-two-hundred-passengers-upset-city-office-news-ali2869308153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : होली पर ट्रेनों में वेटिंग पहुंची दो सौ पार, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : होली पर ट्रेनों में वेटिंग पहुंची दो सौ पार, यात्री परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगों के त्योहार होली में अब छह दिन बचे हैं। ऐसे में नौकरीपेशा लोगों का अपने घरों को जाना शुरू हो गया। इससे ट्रेनों में सीटों को लेकर मारामारी की स्थिति है। कई ट्रेनों में वेटिंग 200 के पार पहुंच गई है। रिजर्वेशन के लिए एडवांस बुकिंग कराने के बाद भी यात्रियों की सीटें कन्फर्म नहीं हो पा रही हैं।
इस पर परेशान यात्रियों को दूसरे वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। हालांकि, रेलवे प्रशासन नियमित ट्रेनों में कोच बढ़ाने, स्पेशल व पैसेंजर ट्रेन चलाने की तैयारी कर रहा है। होली इस बार 18 मार्च को है। त्योहार को मनाने के लिए शहर में बड़ी संख्या में रहकर नौकरीपेशा करने वाले लोग अपने घर जाने की तैयारी में जुट गए है।
दिल्ली-हावड़ा रूट पर संचालित होने वाली शताब्दी, गोमती, महानंदा, महाबोधि, वैशाली, कैफियत एक्सप्रेस समेत तमाम ट्रेनों में सीटें भर चुकी हैं। इन ट्रेनों में वेटिंग 200 से अधिक जा चुकी है। जैसे-जैसे होली का पर्व नजदीक आ रहा है, वैसे ही स्टेशन पर घर जाने वालों की भीड़ बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
हालांकि, रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को राहत देने के लिए दिल्ली-हावड़ा रूट पर स्पेशल ट्रेनें चलाने की शुरूआत कर दी है। कुछ ट्रेनों में कोच बढ़ाने के साथ ही अगले एक-दो दिन में लोकल पैसेंजर ट्रेन चलाने की तैयारी कर ली है।
- रेल प्रशासन होली को लेकर ट्रेनों के रिजर्वेशन टिकट की स्थिति पर नजर रखे है। नियमित ट्रेनों में अधिक से अधिक यात्रियों को बर्थ उपलब्ध कराने के लिए अतिरिक्त कोच लगाने की भी व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा, यात्रियों को सुविधा देने के लिए एक्सप्रेस ट्रेनों के जनरल कोच में सामान्य टिकट लेकर यात्रा करने की सुविधा शुरू कर दी गई है। कोरोना संक्रमण काल में इस सुविधा को बंद कर दिया गया था।
- डॉ. शिवम शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज मंडल, उत्तर-मध्य रेलवे