{"_id":"62c08d85396c02414964127b","slug":"aligarh-two-hookah-bars-caught-on-maris-road-four-arrested-aligarh-news-ali295213192","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : मैरिस रोड पर पकड़े गए दो हुक्का बार, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : मैरिस रोड पर पकड़े गए दो हुक्का बार, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
थाना क्वार्सी पुलिस द्वारा मैरिस रोड़ पर हुक्का बार में मारे गये छापे के दौरान पकड़े गये युवक। सं
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वार्सी क्षेत्र के मैरिस रोड पर शुक्रवार रात दो हुक्का बार पकड़े गए। यहां कैफे हाउस व फ्लेवर्ड हुक्का की आड़ में तंबाकू युक्त हुक्का परोसा जा रहा था। पुलिस ने मौके से संचालकों सहित चार लोग गिरफ्तार किए। इस दौरान काफी संख्या में हुक्का और उनमें प्रयोग होने वाली सामग्री बरामद हुई है। वहीं, पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से कई किशोर व युवक भाग गए।
सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय के अनुसार मैरिस रोड पर श्रम कार्यालय वाली गली में डेयरडेविल्स कैफे और नेक्स्ट राउंड कैफे संचालित हो रहे थे। इनमें कैफे में फ्लेवर्ड हुक्का की आड़ में तंबाकू युक्त हुक्का परोसे जाने की सूचना थी। इस सूचना पर यहां जब पुलिस ने देर रात जांच की तो डेयरडेविल्स कैफे से सात पाइप, 5 हुक्का, पानी वाली कांच के 6 निचे, 6 चिलम, 4 बर्नर, एक डिब्बी तंबाकू, कोयला आदि बरामद हुए। मौके पर ही इसके संचालक दीपेंद्र उर्फ दीपक निवासी मुकुंदपुर गांधी पार्क को गिरफ्तार किया गया।
इसी तरह राउंड कैफे से सात पाइप, एक चिलम चीनी मिट्टी, एक पैकेट कोयला, आधा किलो एक चिमटी कोयला, रखने वाली एक का स्टैंड प्लेट आदि बरामद हुए। यहां से मौके से संचालक सौरभ निवासी एटा चुंगी गांधी पार्क व कर्मचारी आर्यन सिंह निवासी क्वार्सी, अमान निवासी आलमबाग, सिविल लाइंस को गिरफ्तार किया गया। इन्हाेंने स्वीकारा कि वे लंबे समय से इस कारोबार को संचालित कर रहे हैं।
विज्ञापन
क्वार्सी में इन पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बता दें कि शहर में इस तरह के कैफे लंबे समय से संचालित हैं। पिछले माह सिविल लाइंस पुलिस ने मैरिस रोड पर इसी तरह का कैफे पकड़ा था। इनमें युवाओं व किशोरवय को नशे की लत लगाई जाती है। इसके बदले रकम वसूली जाती है। सीओ ने बताया कि इस तरह के किसी भी कैफे को संचालित नहीं होने दिया जाएगा। इसे लेकर लगातार निगरानी जारी है।