फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Two CMs and one Governor are scheduled to come, security arrangements distributed in five zones

अलीगढ़ : दो सीएम और एक राज्यपाल का आना तय, पांच जोन में बांटे सुरक्षा इंतजाम

Mon, 30 Aug 2021 01:56 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Two CMs and one Governor are scheduled to come, security arrangements distributed in five zones
मैरिस रोड स्थित राज पैलेस में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते एएमयू कुलपति प् - फोटो : CITY OFFICE
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के त्रयोदशी संस्कार में अभी तक यूपी के मुख्यमंत्री सहित दो मुख्यमंत्री और एक राज्यपाल का आना तय हो गया है। इसके अलावा अन्य तमाम संगठन के शीर्ष पदाधिकारी व वीवीआईपी के आने का भी इनपुट मिला है।
विज्ञापन

इसी अनुसार व्यापाक सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं। अब तक की तैयारियों के क्रम में धनीपुर हवाईपट्टी से लेकर आयोजन स्थल तक को 5 जोन व 12 सेक्टरों में बांटकर एएसपी स्तर के अधिकारी को जोन व सीओ स्तर के अधिकारी को सेक्टर का प्रभारी नियत किया गया है। वहीं जोन स्तर से फोर्स मांगा गया है, जो सोमवार देर रात तक यहां पहुंच जाएगा और मंगलवार को रिहर्सल व ब्रीफिंग के बाद फोर्स की ड्यूटी लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

अब तक की गई तैयारियों के अनुसार एक जोन अतरौली में हेलीपैड, पार्किंग व हेलीपैड से पार्र्किंग रूट के बीच तैयार किया है। आयोजन स्थल पर वीवीआईपी लाउंज में दूसरा, अतरौली में ही तीसरा, अतरौली से क्वार्सी सर्किट हाउस तक चौथा व सर्किट हाउस से धनीपुर तक पांचवां जोन बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी अनुसार फोर्स मांगा गया है। अभी तक मिले वीवीआईपी कार्यक्रम के अनुसार यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य का आना तय हो गया है।
बाकी अन्य वीवीआईपी के प्रोग्राम भी सोमवार तक प्राप्त होने के संकेत हैं। इसके अलावा प्रदेश व केंद्र सरकार के कई मंत्री, अन्य राज्यों के कुछ मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, पार्टी, संघ के शीर्ष पदाधिकारियों के आने की भी तैयारी हैं।

- पूर्व मुख्यमंत्री के त्रयोदशी संस्कार को लेकर वीवीआईपी आगमन की पूरी तैयारी की जा रही है। अब तक आयोजन स्थल, रास्ता, हवाईपट्टी व हेलीपैड को मिलाकर 5 जोन व 12 सेक्टर बनाए गए हैं। उसी अनुसार सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं और फोर्स मांगा गया है। -कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed