फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Two and a half hours spent waiting for communication with CM

अलीगढ़: सीएम से संवाद के इंतजार में गुजर गए ढाई घंटे

Tue, 22 Sep 2020 02:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Two and a half hours spent waiting for communication with CM
अलीगढ़: मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय उद्योग बंधु की वीडियो कांफ्रेंसिंग में प्रत? - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को प्रदेश स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। कलक्ट्रेट के एनआईसी सभागार में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने प्रमुख उद्यमी धनजीत वाड्रा, मानव महाजन, पवन खंडेलवाल, नेकराम शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, सुनील दत्ता समेत अन्य उद्यमियों के साथ प्रतिभाग किया।
इस दौरान कई जनपदों के उद्यमियों ने अपनी समस्याएं सीएम के समक्ष रखीं, जिनका मौके पर ही निदान कराने का निर्देश दिया गया, लेकिन अलीगढ़ का नंबर नहीं आया। यहां के उद्यमियों को ढ़ाई घंटे के इंतजार के बाद भी मुख्यमंत्री से संवाद करने का मौका नहीं मिला। इस पर उद्यमी धनजीत वाड्रा ने कहा कि अलीगढ़ में ऐसी कोई विशेष समस्या नहीं थी इसलिए संवाद नहीं हुआ, क्योंकि स्थानीय प्रशासन हर समस्या का समाधान करा रहा है। भाजपा नेता एवं उद्यमी मानव महाजन ने कहा कि अब सीएम खुद ही वीसी से संवाद कर रहे हैं तो आज नहीं तो कल उनसे वार्ता होगी ही।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने वीसी में कहा कि पूरी दुनिया कोविड-19 से जूझ रही है। इसलिए जरूरतमंदों को रोजगार उपलब्ध कराने में उद्यमी अपनी भागीदारी निभाएं। बड़ी से बड़ी चुनौतियां संवाद से हल की जा सकती हैं। आज का संवाद उद्यम एवं निवेश के क्षेत्र में अहम साबित होगा। बीते तीन वर्ष में उत्तर प्रदेश निवेश का सबसे अच्छा स्थान बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हम निवेशकों को आमंत्रित करते हैं कि वह निवेश करें। यहां निवेश की असीम सम्भावनाएं हैं। निवेश मित्र पोर्टल देश का एक अनूठा पोर्टल है, जिसके माध्यम से हम 98 फीसदी समस्याओं का समाधान एवं 94 फीसदी स्वीकृतियां जारी की जा रही हैं। इसमें 146 प्रकार की सेवाएं हैं, जबकि 66 सेवाएं पाइपलाइन में हैं। प्रदेश में 40 लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों की स्किल मैपिंग कराकर उन्हें रोजगार से जोड़ा गया है। कुशल कामगारों को प्रदेश में ही रोकने के लिए व्यापक कार्ययोजना बन रही है। आगरा, हिंडन, कानपुर, बरेली समेत 25 घरेलू एयरपोर्ट विकसित हो रहे हैं। जेवर में एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है।

अपराध के प्रति सरकार की जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते कानून व्यवस्था एवं औद्योगिक क्षेत्र में व्यापक सुधार हुआ है। एमएसएमई में आवेदन पत्र देने के साथ ही 72 घंटे के भीतर अनुज्ञा पत्र जारी करने संबंधी शासनादेश बड़ा परिवर्तन लाएगा। वीसी में सीएम योगी के साथ वित्त मंत्री, ऊर्जा मंत्री एवं एमएसएमई मंत्री समेत मुख्य सचिव, आईडीसी व संबंधित विभागों के प्रमुख सचिव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed