{"_id":"625729b1f216152d417816b7","slug":"aligarh-traffic-system-will-be-changed-today-due-to-ambedkar-procession-aligarh-news-ali2892335125","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : आंबेडकर शोभायात्रा के कारण आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : आंबेडकर शोभायात्रा के कारण आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
विज्ञापन
थाना सिविल लाइन क्षेत्र में डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क निकट घंटाघर से डॉ. भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में सुबह आठ बजे से आंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कार्यक्रम प्रस्तावित है। जन्मोत्सव समिति की देखरेख में शाम चार बजे से डॉ. भीमराव आंबेडकर शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें 3500 अनुयायी, 80 झांकी, सात बैंड सहित कठपुला, रसलगंज चौराहा, सराय हकीम, बारहद्वारी, पत्थर बाजार, मीरूमल प्याऊ चौराहा, मामू भांजा, आगरा रोड से बजरिया, दुबे का पड़ाव चौराहा होते हुए शिवा पेट्रोल पंप के सामने आंबेडकर धर्मशाला पर सम्पन्न होना प्रस्तावित है।
इस अवसर पर शहर में यातायात का डायवर्जन रहेगा। यातायात पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों के प्रयोग करने की अपील की है। साथ ही परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र भेजकर रोडवेज बसों के डायवर्जन के समय रोडवेज के कर्मचारी को सारसौल चौराहा, सासनीगेट चौराहा, एटा चुंगी चौराहा, कंपनी बाग चौराहा, मसूदाबाद बस अड्डा पर उपस्थित रखने के लिए कहा है। जिससे डायवर्जन में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न होने पाये व शोभायात्रा की तरफ कोई रोडवेज बस न आ सके।
दोपहर तीन बजे से शोभायात्रा की समाप्ति तक ये रहेगी व्यवस्था
1. शोभायात्रा प्रारंभ होने पर सारसौल चौराहे से रोडवेज बसें व अन्य प्रकार के भारी वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। यह वाहन बाईपास होते हुये अपने-अपने गंतव्य स्थल को जाएंगे।
विज्ञापन
2. शोभायात्रा के समय मसूदाबाद रोडवेज बस अड्डे से शहर की ओर संचालित होने वाली रोडवेज बसों को शहर के अंदर की बजाय सारसौल चौराहे से बाईपास की और डायवर्ट किया जाएगा।
3. रसलगंज चौराहे से कठपुला की ओर व सुभाष चौक से कठपुला की ओर जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
4. रसलगंज चौराहे से शोभायात्रा के आगे बढ़ने पर बारहद्वारी चौराहे से रसलगंज की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
5. शोभायात्रा के बारहद्वारी रोड के गुजरते समय मामू भांजा तिराहे से मीरूमल बारहद्वारी चौराहे तक नो ट्रैफिक जोन रहेगा।
6. शोभायात्रा के कंपनी बाग पहुंचने पर सासनीगेट चौराहे से कंपनी बाग की ओर व एटा चुुंगी चौराहे से कंपनी बाग की ओर क्वार्सी चौराहे से शहर के अंदर आने वाले भारी वाहन व बसें और सारसौल चौराहे से कंपनी बाग की ओर आने वाली रोडवेज बसें व अन्य भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
7. शोभायात्रा के दुबे का पड़ाव पहुंचने पर रामघाट रोड गांधी आई से और मदारगेट मानिक चौक की ओर से कोई भी वाहन दुबे के पड़ाव की ओर नहीं आएगा।
8. शोभायात्रा के अचलताल की ओर आने पर दुबे का पड़ाव की ओर से आने वाले वाहन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।
9. शोभायात्रा के समाप्त होने तक सभी बाहरी नो एंट्री, डायवर्जन प्वाइंट पर ड्यूटी लगातार जारी रहेंगी।