{"_id":"632f541c868d3d3f7263d2a4","slug":"aligarh-those-who-are-proud-of-smart-city-where-are-they-city-office-news-ali3011463190","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : जिन्हें स्मार्ट सिटी पर नाज है, वह कहां हैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : जिन्हें स्मार्ट सिटी पर नाज है, वह कहां हैं...
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ने स्मार्ट सिटी की सड़कों की गुणवत्ता की कलई खोल कर रख दी है।ऐसी स्थिति में सड़कों पर वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ : आगरा रोड पर बारिश के बाद सड़क में हुए गड्ढे। संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
विस्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
पिछले कई दिनों से हो रही बारिश ने स्मार्ट सिटी की सड़कों की गुणवत्ता की कलई खोल कर रख दी है। शहर की प्रमुख सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। कई सड़कें तो ऐसी हो चुकी हैं कि उन पर चलना मुश्किल हो गया है। इन गड्ढों के चलते वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। साथ ही, जाम की भी स्थिति पैदा हो रही है।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़कें भी बनाई गई हैं। स्मार्ट सिटी के कार्यों को लेकर अफसर अपनी ही पीठ ठोंकते नजर आते हैं लेकिन कई दिनों से हो रही बारिश से सड़कों में गहरे गहरे-गड्ढे हो गए हैं, बजरी और गिट्टी भी निकल आई है। ऐसी स्थिति में सड़कों पर वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इससे वाहन चालक चोटिल भी रहे हैं। वहीं, खस्ताहाल सड़कों पर वाहन गति नहीं पकड़ पा रहे हैं और प्रमुख मार्गों पर जाम जैसी स्थिति बन रही है।
यहां गड्ढ़ों की भरमार
क्वार्सी चौराहे से केला नगर तिराहा, मैरिस रोड, अब्दुल्ला गर्ल्स कॉलेज, दोदपुर, अमीर निशा, मेडिकल रोड, लाल डिग्गी, एएमयू सर्किल, पुलिस कंट्रोल रूम से तस्वीर महल चौराहा, पुलिस लाइन गेट, तस्वीर महल से दीवानी गेट, स्टेशन रोड से सेंटर प्वांइट चौराहा तक, स्टेशन रोड से छर्रा पुल तक, गांधी आई तिराहा, गांधी पार्क बस स्टैंड से दुबे का पड़ाव, हाथरस अड्डा, सासनीगेट चौराहा, आगरा, मथुरा रोड तक, एटा चुंगी चौराहा, बरौला रोड से सारसौल चौराहा, सारसौल चौराहा से बीमा नगर, एएमयू गेट से जमालपुर रोड, मसूदाबाद चौराहा से रघुवीरपुरी रोड, पराग डेयरी के सामने क्वार्सी रामघाट रोड, ओएलएफ संत फिदेलिस स्कूल से किशनपुर तक, मीनाक्षी पुल, मान सरोवर, सौ फुटा रोड, एडीए कॉलोनी, आईटीआई रोड पुलिस चौकी से बरौला रोड तक सड़क में गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन
जीटी रोड से लेकर हाईवे व देहात क्षेत्र में सड़कें बदहाल
बारिश से शहर में सारसौल चौराहे से फल मंडी, भुकरावली से महरावल मोड़, कस्बा गभाना में सरस्वती पब्लिक स्कूल के सामने, हाईवे पर भांकरी, भरतरी, बीधानगर, पला सल्लू, पैराई पुल, बरौली मोड़, सोमना मोड़, कटरा मोड़, दौरऊ मोड़, खेरेश्वर चौराहा से लोधा, अंडला, कस्बा खैर से गौमत चौराहा, जट्टारी रोड, सासनीगेट से इगलास रोड, अलीगढ़ से गोंड़ा रोड, क्वार्सी चौराहे से धौर्रा पुलिया, छेरत पर गहरे गड्ढ़े हो जाने से वाहन चालकों व राहगीरों को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।