फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The sky also cried on the death of Babuji

अलीगढ़ : बाबूजी के निधन पर आसमान भी रो पड़ा

Sun, 22 Aug 2021 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The sky also cried on the death of Babuji
मैरिस रोड प्रगति विहार ए 11 स्थित निवास राज पैलेस में पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल बाबूजी क? - फोटो : CITY OFFICE
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर आसमान से बारिश की बूंदें गिर रहीं थीं। लोग रक्षाबंधन के त्यौहार पर रिश्तेदारी में जा रहे थे। जगह जगह खरीददारी हो रही थी। वाहनों में भी भारी भीड़ चल रही थी। लेकिन शाम को 9.30 बजे जैसे ही अतरौली के लाल उत्तर प्रदेश की राजनीति के पुरोधा पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन की खबर मिली लोगों के कदम रुक से गए। सभी शोक में डूब गए। हर दुकान हर नुक्कड़, हर घर गली मोहल्ले व हर गांव में बाबूजी के निधन की सूचना से शोक हो गया।
विज्ञापन

हंसी खुशी का माहौल में भी अजीब सा सन्नाटा छा गया। लोग फोन पर बाबूजी व उनके परिवार वालों से बात करते रहे। उनके पैतृक गांव मढ़ौली व शहर अतरौली समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। लोग लखनऊ जाने की तैयारी भी करने लगे लेकिन सूचना मिली कि कल्याण सिंह बाबूजी का पा?र्थिव शरीर रविवार को अलीगढ़ के स्पोर्टस स्टेडियम में रखा जाएगा। सोमवार को नरौरा में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

-बाबूजी हर समाज के लिए प्रेरणा श्रोत थे। उन्होंने पिछड़ी जातियों के उत्थान के लिए तमाम बड़े कार्य किए। अतरौली का नाम आज बाबूजी की वजह से विश्वभर में विख्यात है।- केहर सिंह राजपूत, पूर्व प्रमुख
विज्ञापन
विज्ञापन

- बाबूजी का जाना अतरौली के लिए अतुलनीय क्षति है। बाबूजी की भरपाई कभी नहीं हो सकती। बाबूजी के पास कभी भी कोई व्यक्ति गया निराश नहीं लौटा। किसी ने यदि पत्र भी भेजा तो भी बाबूजी की प्रतिक्त्रिस्या जरूर आती थी।- पवन वर्मा, चेयरमैन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed