फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The distance of girls' beds will increase, classes will be used for sleeping if needed

अलीगढ़ : छात्राओं के बेड की बढ़ेगी दूरी, जरूरत पड़ने पर सोने के लिए कक्षाओं का होगा प्रयोग

Mon, 23 Aug 2021 01:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The distance of girls' beds will increase, classes will be used for sleeping if needed
23 अगस्त से शुरू हो रहीं छह से आठ तक की कक्षाओं के साथ-साथ बेसिक शिक्षा विभाग के बंद पड़े कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय भी खुलेंगे। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल कल्याण के निधन के चलते घोषिक राजकीय शोक के चलते अब विद्यालय मंगलवार से खुलेंगे। कोरोना प्रोटोकॉल के पालन के लिए कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राओं के बेड की दूरी बढ़ाई जाएगी। अगर जगह कम पड़ती है तो रात में सोने के लिए कक्षाओं का प्रयोग भी किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों के खोलने के लिए शासन से विस्तृत दिशा निर्देश आ चुके हैं। जनपद के सभी ब्लॉक और शहर के प्रत्येक विद्यालयों में छह से आठ तक की कक्षाओं में 100-100 छात्राएं पढ़ती हैं।
विज्ञापन

इनके रहने और खाने की व्यवस्था भी विद्यालय में रहती है। अधिकांश संस्थानों में नीचे कक्षा और उनके ऊपर आवास बने हुए हैं। अब तक छात्राओं के बेड दो से तीन फीट की दूरी पर हुआ करते थे। कोरोना प्रोटोकॉल के चलते अब इन्हें छह फीट से और अधिक दूर किया जाएगा। अगर छात्राओं के सोने के लिए पर्याप्त जगह नहीं तो कक्षाओं में रात के सोने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए डॉ. सतेंद्र कुमार ने सभी विद्यालयों की वार्डन को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक दूरी के साथ पठन-पाठन, रहन-सहन और भोजन की व्यवस्था की जाएगी। साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed