{"_id":"6185922ea3a92561f3750a50","slug":"aligarh-the-air-is-already-toxic-many-times-more-than-the-noise-pollution-standard-city-office-news-ali277470038","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : हवा पहले से जहरीली, ध्वनि प्रदूषण मानक से कई गुना अधिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : हवा पहले से जहरीली, ध्वनि प्रदूषण मानक से कई गुना अधिक
विज्ञापन
आतिशबाजी से पहले से ही दूषित हवा और दूषित होने की आशंका है। जबकि आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में ध्वनि प्रदूषण का स्तर मानक से अधिक पहुंच गया है। महानगर में वायु प्रदूषण की स्थिति पहले से ही खराब है। दीपावली के दिन वायु प्रदूषण का स्तर तो रिकार्ड किया गया है, लेकिन संबंधित अधिकारी बिना विश्लेषण किए दीपावली मनाने घर चले गए हैं।
उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा 28 अक्तूबर से वायु गुणवत्ता पर नजर रखी जा रही है। एक से लेकर तीन नवंबर (दीपावली के एक दिन पहले तक) आवासीय क्षेत्र ज्ञानसरोवर में वायु प्रदूषण का स्तर निर्धारित मानक से काफी अधिक है। दीपावली की रात जमकर आतिशबाजी होने से इसका स्तर और बढ़ने की आशंका है।
पूरी स्थिति एक-दो दिन में स्पष्ट होने की उम्मीद है। वहीं आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में पटाखों से ध्वनि प्रदूषण का स्तर भी काफी बढ़ गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. जेपी सिंह ने बताया कि ध्वनि प्रदूषण की स्थिति एक-दो दिन में स्पष्ट होगी। अभी उसका विश्लेषण नहीं हुआ है।
विज्ञापन
वहीं ध्वनि प्रदूषण का औसत स्तर मानक से अधिक है। जेएन मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी एवं ट्रॉमा सेंटर के सीएमओ इंचार्ज डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि वायु प्रदूषण मानक से अधिक होने पर सांस के रोगियों की परेशानी बढ़ जाती है। अस्थमा के मरीज परेशान हो उठते हैं। वायु प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता है। ध्वनि प्रदूषण से बच्चे बहरे तक हो जाते हैं।
दीपावली के दिन ध्वनि प्रदूषण का स्तर...
स्थान क्षेत्र दिन और रात में ध्वनि प्रदूषण का स्तर मानक
ज्ञानसरोवर आवासीय 74 और 79 डेसीबल 55 और 45
सेंटर प्वाइंट व्यावसायिक 81 और 80.9 65 और 55
औद्योगिक आस्थान औद्योगिक 70 और 82 75 और 70
एएमयू शांत 53 और 65.2 50 और 40
दीपावली के एक दिन पहले ध्वनि प्रदूषण का स्तर...
स्थान क्षेत्र दिन और रात में ध्वनि प्रदूषण का स्तर
ज्ञानसरोवर आवासीय 70 और 67 डेसीबल
सेंटर प्वाइंट व्यावसायिक 80 और 78
औद्योगिक आस्थान औद्योगिक 72 और 73
एएमयू शांत 54 और 48
दीपावली के पहले वायु प्रदूषण की स्थिति
तिथि पीएम-10 मानक
3 नवंबर 2021 256 100
2 नवंबर 2021 253
1 नवंबर 2021 240
नोट... दीपावली के दिन का पीएम-10 उपलब्ध नहीं है। पीएम-10 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर में है, जो आवासीय क्षेत्र ज्ञानसरोवर का है।
प्रदूषण रोकने के लिए सड़कों पर किया जा रहा पानी का छिड़काव
वायु प्रदूषण रोकने के लिए महानगर की प्रमुख सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इसका लाभ भी शुक्रवार को देखने को मिला। जिलाधिकारी सेल्वा कुमार जे के निर्देश पर बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को शहर की सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया। जिला प्रशासन, नगर निगम एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी स्वयं इस काम पर नजर बनाए हैं।
नगर निगम द्वारा क्वार्सी चौराहे से मीनाक्षी पुल, मीनाक्षी पुल से छर्रा अड्डा होकर नौरंगाबाद रोड व विष्णुपुरी, नौरंगाबाद से सुरेंद्रनगर होकर ज्ञानसरोवर सौ फुटा रोड, क्वार्सी चौराहे से क्यामपुर मोड़ से होकर एटा चुंगी व नौरंगाबाद, अवंतिका फेज 1 एवं फेज 2 से सुरेंद्रनगर पुलिस चौकी, बस स्टैंड से आगरा रोड होकर सासनीगेट, मथुरा रोड व लोधी विहार, सारसौल चौराहा, नादापुल, खैरेश्वर धाम मंदिर, बरौला बाईपास पुल एवं नुमाइश ग्राउंड, क्वार्सी चौराहे से पीएसी व धौर्रामाफी, धौर्रामाफी से दोदपुर व एएमयू सर्किल, सेंटर प्वाइंट से रेलवे रोड, घंटाघर व कलक्ट्रेट, डीएम आवास से मैरिस रोड, पुराना बस स्टैंड से स्टेशन होते हुए जीटी रोड, नुमाइश ग्राउंड व जेल फाटक पुल तक, जेल फाटक से आईटीआई रोड होकर बरौला बाईपास चौराहा तक, सेंटर प्वाइंट से गांधी आई हॉस्पिटल के बराबर से सरस्वती विहार, मानसरोवर, ज्ञान सरोवर, लाल मंदिर व अन्य आसपास के सड़कों पर पानी का छिड़काव किया गया।
करीब दस करोड़ का हुआ कारोबार
जनपद में दीपावली को लेकर करीब 10 करोड़ रुपये के पटाखों का कारोबार हुआ। नुमाइश मैदान में 202 दुकानें लगी थीं, जिसमें करीब पांच करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त ग्रामीण क्षेत्रों में आतिशबाजी की दुकानें लगी थीं। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित स्थान के अतिरिक्त चोरी-छुपे भी बड़ी संख्या में दुकानें लगाकर आतिशबाजी की बिक्री की गई। कारोबारी प्रदीप गंगा ने बताया कि जनपद में 10 करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है।