फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Teacher MLC results expected before and after graduation

अलीगढ़ : शिक्षक एमएलसी का परिणाम पहले और स्नातक का उसके बाद आने की उम्मीद

Thu, 03 Dec 2020 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Teacher MLC results expected before and after graduation
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

आगरा खंड स्नातक क्षेत्र और आगरा खंड शिक्षक क्षेत्र के विधायकों के चुनाव में मतगणना बृहस्पतिवार को आगरा में होगी। टूंडला रोड स्थित आगरा मंडी में इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आगरा जिला प्रशासन ही इस मतगणना को संपन्न कराएगा। अलीगढ़ के कुछ अधिकारियों को मदद के लिए बुलाया गया है। वहीं राजनीतिक पार्टियों के जिलाध्यक्ष अपने-अपने दल बल के साथ सुबह आगरा रवाना होंगे। मतगणना में शिक्षक क्षेत्र के एमएलसी का परिणाम पहले आने की उम्मीद है, क्योंकि इसमें वोटरों की संख्या कम है। इसके बाद स्नातक क्षेत्र का परिणाम आएगा। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी और परिणाम घोषित होते तक जारी रहेगी।
जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि ये मतगणना विशिष्ट है, क्योंकि इसमें मतदाता द्वारा दिए मत को वरीयता के क्रम में गिना जाएगा। इस चुनाव में मतदाता वरीयता के क्रम में वोट डालते हैं। एक मतदाता एक नंबर से चार या पांच या जितने प्रत्याशी हैं, उस क्रमांक तक वरीयता के क्रम में मत देता है। मसलन, अगर मत पत्र में 10 उम्मीदवार हैं तो मतदाता सभी को क्रम में वोट करता है। इसकी गिनती भी वरीयता के क्रम में होगी। वोटों की इसी गिनती के साथ एक कोटा भी तय होगा, जिसे मानक माना जाएगा।
विज्ञापन

आइए कोटा तय करने की प्रक्रिया को सरल भाषा में ऐसे समझते हैं। इस कोटा को तय करने के लिए कुल पड़े वैध मतों को जोड़ा जाएगा। उसका आधा कर उसमें एक वोट जोड़ा जाता है। मसलन, अगर एक लाख वैध वोट पड़े तो इसका आधा 50 हजार वोट होता है। 50 हजार वोट में एक वोट जोड़ा जाएगा। ये 50001 हो जाएगा। इस तरह से 50001 वोट का कोटा तय हो जाएगा। इसके बाद सभी प्रत्याशियों के मत इस कोटे से तुलनात्मक रूप से आंके जाएंगे। इसमें जिस प्रत्याशी को 50001 मत मिलेंगे। वह विजयी माना जाएगा। आगरा जिला प्रशासन इसकी व्यवस्था कराएगा। इसी वजह से मत कम होने के बावजूद इस चुनाव की मतगणना में अधिक वक्त लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात डेढ़ बजे आगरा पहुंची अलीगढ़ की मतपेटिकाएं
अलीगढ़। अलीगढ़ की धनीपुर मंडी में पहुंची पोलिंग पार्टियों ने मंगलवार रात 10 बजे तक अपनी मतपेटिकाएं यहां जमा करा दी थी। लगभग साढ़े ग्यारह बजे तक मत पेटिकाओं को आगरा रवाना कराने की तैयारी पूरी कर दी थी। इसके बाद एसडीएम की देखरेख में पुलिस का बड़ा अमला इन पेटिकाओं को लेकर आगरा मंडी टूंडला रोड पहुंचा। जहां बने स्ट्रांग रूम में इनको सुरक्षित रखवा दिया गया। रात डेढ़ बजे के करीब मतपेटिकाएं आगरा पहुंच गई थीं।
सपा, भाजपा, कांग्रेस सहित निर्दलीय प्रत्याशियों की टीम सुबह आगरा पहुंचेगी
अलीगढ़। सपा, भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट और उनके समर्थक बृहस्पतिवार को आगरा पहुंचेंगे। ये सभी सुबह साढ़े सात बजे तक मतगणना स्थल पर पहुंच जाएंगे। वहां अपने मतगणना एजेंटों से वार्ता करेंगे। इसके बाद मतगणना में शामिल होंगे। सपा जिलाध्यक्ष गिरीश यादव ने बताया कि मतगणना एजेंट आगरा की जिला इकाई द्वारा बनवाए गए हैं।

वहीं, मतगणना कराएंगे। वह अपनी टीम के साथ दोपहर दो बजे के करीब आगरा रवाना होंगे। जहां मतगणना पूरी होने तक ठहरेंगे और उसके बाद वापस आएंगे। गिरीश यादव ने कहा कि वह दोनों प्रत्याशियों की जीत को लेकर पूर्ण रूप से आश्वस्त हैं। सपा के स्नातक प्रत्याशी डॉ. असीम यादव के चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले सपा नेता ख्वाजा जिब्रान हसन ने कहा कि अलीगढ़ में मतदान का प्रतिशत स्नातक सीट पर उतना नहीं रहा जितना उम्मीद थी, लेकिन जीत उनके प्रत्याशी की ही होगी। सपा की तरह ही भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों के एजेंट भी आगरा रवाना हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed