फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: TAD canceled due to interlocking in Somna, passengers upset

अलीगढ़ : सोमना में इंटरलॉकिंग के कारण टीएडी रद्द, यात्री हुए परेशान

Fri, 08 Apr 2022 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: TAD canceled due to interlocking in Somna, passengers upset
दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर सोमना रेलवे स्टेशन के पास नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते बृहस्पतिवार को टूंडला से दिल्ली जाने वाली टीएडी पैसेंजर ट्रेन को बृहस्पतिवार को रद्द कर दिया गया। इसके चलते अलीगढ़ से दिल्ली तक सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और उन्हें दूसरे वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन

सोमना रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसको लेकर रेलवे ने कुछ ट्रेनों को रद्द तो कुछ को रेग्यूलेट करने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को टूंडला- दिल्ली टीएडी पैसेंजर को निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

ऐसा होने से टूंडला से दिल्ली तक के सभी छोटे-बड़े स्टेशनों से जुड़े यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को दूसरी ट्रेनों और वाहनों का सहारा लेना पड़ा। इंटरलॉकिंग के कार्य के चलते 16 अप्रैल को नई दिल्ली-अलीगढ़ ईएमयू निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह लखनऊ-नई दिल्ली गोमती एक्सप्रेस, नई दिल्ली-लखनऊ, हाथरस किला- दिल्ली, दिल्ली-हाथरस किला, टूंडला-दिल्ली टीएडी, दिल्ली-टूंडला, नई दिल्ली-अलीगढ़, अलीगढ़-दिल्ली ईएमयू पैसेंजर ट्रेन 17 अप्रैल को भी निरस्त रहेंगी।

नई दिल्ली-दरभंगा स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस नौ व 17 अप्रैल को 20 मिनट, नई दिल्ली-दरभंगा स्वतंत्रता सेनानी 20 मिनट, पुरी-आनंद विहार-भागलपुर 20 व 45 मिनट की अवधि में रेग्यूलेट (नियंत्रित) किया जाएगा। 12 व 13 अप्रैल को लखनऊ-नई दिल्ली गोमती को 45 मिनट, 12 अप्रैल को पुरी-आनंद विहार 15 मिनट व 17 अप्रैल को 90 मिनट व 17 अप्रैल को जयनगर- दिल्ली गरीब रथ 65 मिनट तक विभिन्न स्टेशनों के बीच नियंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed