{"_id":"65931204d57ad8b7c00e7dca","slug":"aligarh-students-narrowly-escaped-due-to-steering-failure-of-the-bus-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: बस की स्टेरिंग हुई फेल, बाल-बाल बचे अलीगढ़ के छात्र, रोलबॉल स्टेट चैंपियनशिप से लौट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: बस की स्टेरिंग हुई फेल, बाल-बाल बचे अलीगढ़ के छात्र, रोलबॉल स्टेट चैंपियनशिप से लौट रहे थे
Tue, 02 Jan 2024 12:57 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:57 AM IST
सार
रोलबॉल स्टेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लेकर आगरा से वापस अलीगढ लौट रहे थे। तभी जलेसर-सिकंदराराऊ रोड स्थित गांव मुड़ई प्रहलादनगर पर अचानक बस का स्टेरिंग फेल हो गया और बस बेकाबू होकर खाई की ओर जाने लगी। बस को मुश्किल से रोका।
विज्ञापन
सड़क पर गाड़ी
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा से विभिन्न स्कूलों के छात्रों व अभिभावकों को लेकर अलीगढ़ जा रही बस की अचानक स्टेरिंग फेल हो गई। बस बेकाबू होकर खाई की तरफ चली गई। चालक ने सूझबूझ दिखाकर बस को रोका, जिसके बाद बच्चों व अभिभावकों को बस से सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन
बस चालक वीरपाल सिंह ने बताया कि अलीगढ के विभिन्न स्कूलों के बच्चों को लेकर आगरा गए थे। रोलबॉल स्टेट चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग दिलाकर वापस अलीगढ लौट रहे थे। तभी जलेसर-सिकंदराराऊ रोड स्थित गांव मुड़ई प्रहलादनगर पर अचानक बस का स्टेरिंग फेल हो गया और बस बेकाबू होकर खाई की ओर जाने लगी। बस को मुश्किल से रोका।
विज्ञापन
सूचना पर कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद्र फोर्स सहित पहुंच गए। बताया कि बस में करीब 13 बच्चे और उनके अभिभावक थे। कक्षा 6 से कक्षा 8 तक की छात्र-छात्राएं थीं। किसी बच्चे को चोट नहीं आई है और न बस को नुकसान हुआ है। दूसरी बस का इंतजाम कर इन सभी को अलीगढ़ भिजवाया गया।
विज्ञापन