फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Stone pelting on two sides for asking for hot puri in Bhandara

अलीगढ़ : भंडारे में गरम पूड़ी मांगने पर दो पक्षों में पथराव

Sun, 10 Oct 2021 12:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Stone pelting on two sides for asking for hot puri in Bhandara
रोरावर क्षेत्र के जलालपुर में शनिवार को भंडारे में गरम पूड़ी मांगने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मामला इतना तूल पकड़ गया कि दोनों पक्षों में पथराव हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि तीन लोग इस पथराव में घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, थाना क्षेत्र के जलालपुर डेरी वाली गली में शुक्रवार की शाम को भंडारा हो रहा था। भंडारे में दीपक नाम का व्यक्ति प्रसाद ग्रहण करने गया था। दीपक ने हलवाई से कहा कि उसको गरम पूड़ी दी जाए। इस पर वहां पहले से ही खड़े युवक ने कहा कि तुम भंडारे का प्रसाद खाने आए हो या शादी की दावत उड़ाने आए हो।
विज्ञापन

इसी बात पर दोनों की आपस में कहासुनी हो गई। दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने मामले को शांत करा दिया। लेकिन शनिवार की सुबह फिर से मामला तूल पकड़ गया। शनिवार को दीपक का बेटा घर से दूध लेने के लिए जा रहा था। दूसरे पक्ष के लोगों ने उस पर टीका टिप्पणी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध पर उसके साथ मारपीट कर दी। इस बात की भनक जब दीपक पक्ष के लोगों को लगी तो वह भी भड़क गए। इसके बाद पथराव शुरू हो गया। पथराव में दोनों पक्षों से बंटी, गोल्डन व सुरेश घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दीपक पक्ष के सुरेश, सुनील, भोला और गोल्डन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed