फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Station A class, but passengers have to buy and drink water

अलीगढ़ : स्टेशन ए श्रेणी का, मगर यात्रियों को खरीदकर पीना पड़ रहा पानी

Sun, 05 Jun 2022 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Station A class, but passengers have to buy and drink water
स्टेशन के नलों में नही है ठंडा पानी ---- अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो लगे चीलर प्लांट बंद। - फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन ए श्रेणी का है, लेकिन यहां पर यात्री सुविधाएं कोसों दूर हैं। प्लेटफार्म संख्या एक व दो पर लगे चिलर प्लांट एक सप्ताह से खराब हैं और नलों से गर्म पानी आता है। ऐसे में यात्रियों को ठंडा पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इसके अलावा, स्वचालित सीढ़ियां और लिफ्ट भी अक्सर बंद रहती हैं।
विज्ञापन

इसके चलते बुजुर्ग व दिव्यांग यात्रियों को बेहद असुविधा होती है। रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन 25 से 30 हजार लोग यात्रा करते हैं। जून में आसमान से आग बरस रही है। पारा 40 डिग्री के पार है। गर्मियों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या एक व दो पर चिलर प्लांट लगे हैं।
विज्ञापन

दोनों प्लांट एक सप्ताह से खराब हैं। मजबूरी में यात्रियों को नलों से निकल रहे गर्म पानी को पीना पड़ रहा है या फिर स्टेशन पर वेंडर से ठंडे पानी की बोतल खरीदनी पड़ रही है। इससे पानी बेचने वाले वेंडरों की चांदी कट रही है। इसके अलावा, रेलवे स्टेशन पर लगीं स्वचालित सीढ़ियां और लिफ्ट भी आए दिन बंद रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे बुजुर्ग व दिव्यांग यात्रियों को आवागमन में परेशानी होती है। यात्रियों के मुताबिक, स्वचालित सीढ़ियां सप्ताह में बमुश्किल एक या दो दिन ही चलती हैं या फिर रेलवे के किसी बड़े अफसर के निरीक्षण के दौरान इनका संचालन किया जाता है। यही हाल प्लेटफार्म संख्या दो व चार पर लगी लिफ्ट का है। ये भी अक्सर बंद रहती हैं। इस संबंध में दैनिक यात्री संगठन ने रेलवे अफसरों से शिकायत करते हुए स्वचालित सीढ़ियों का नियमित संचालन कराने की मांग की है।

उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि चिलर प्लांट क्यों बंद है, इस बारे में पता लगाकर उनको जल्द शुरू कराया जाएगा। साथ ही, बंद पड़ी स्वचालित सीढ़ियों व लिफ्ट को भी जल्द शुरू कराया जाएगा ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed