फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Shooter Ariba won bronze medal in team event

अलीगढ़ : निशानेबाज अरीबा ने टीम स्पर्धा में जीता कांस्य पदक

Sun, 22 May 2022 12:07 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Shooter Ariba won bronze medal in team event
जूनियर विश्व कप शूटिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय टीम में शामिल अरीबा खान (बाए? - फोटो : CITY OFFICE
निशानेबाज अरीबा खान ने जर्मनी के सुह्ल शहर में आयोजित विश्वकप स्कीट जूनियर शूटिंग प्रतियोगिता में टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर शहर व देश का नाम रोशन किया है। भारतीय टीम ने फाइनल में जर्मनी को 6-0 से हराया।
विज्ञापन

9 मई से 20 मई तक आयोजित विश्वकप स्कीट जूनियर शूटिंग प्रतियोगिता के फाइनल में भारतीय टीम की सदस्य अरीबा खान (अलीगढ़), परिनाज ढालीवाल (पंजाब) व दर्शना राठौर (राजस्थान) ने जर्मनी को 6-0 से हराया। जर्मनी से लौटने पर उनका यहां जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

अरीबा अब तक 16 अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुकी हैं। जूनियर वर्ग में छह पदक जीत चुकी हैं। वह जूनियर नेशनल चैंपियन भी रह चुकी हैं। अरीबा ने यूनिवर्सिटी गेम्स, जोनल चैंपियनशिप व स्टेट चैंपियनशिप में पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर के सिविल लाइंस निवासी पूर्व निशानेबाज मोहम्मद खालिद खान व फातिमा मरियम की बेटी अरीबा ने वर्ष 2013 में दिल्ली में आयोजित यूपी स्टेट चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीते थे। वर्ष 2017 में फिनलैंड में स्वर्ण पदक, वर्ष 2018 में जूनियर वर्ल्ड कप जर्मनी में टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक, वर्ष 2019 में फिनलैंड में रजत पदक, वर्ष 2021 में लीमा पेरु में टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। अरीबा एएमयू से बीएफए की पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed