फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh selected for Indian Smart City Award

इंडियन स्मार्ट सिटी अवार्ड के लिए अलीगढ़ का चयन 

Fri, 09 Oct 2020 12:35 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Fri, 09 Oct 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
भारत सरकार के 100 स्मार्ट सिटी शहरों की सूची में शामिल अलीगढ़ का चयन इंडियन स्मार्ट सिटी अवार्ड के पहले चरण के लिए हो गया है। इसकी खबर मिलने के बाद नगर निगम में हर्ष का माहौल है।
विज्ञापन



नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि यह सम्मान और गौरव शहरवासियों के विश्वास और सहयोग के बल पर मिला है। इंडियन स्मार्ट सिटी अवार्ड के प्रथम चरण में उत्तर प्रदेश के चार स्मार्ट सिटी का चयन हुआ है जिसमें आगरा, वाराणसी और सहारनपुर शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इस सम्मान को पाने के लिए जन प्रतिनिधियों, उच्चाधिकारियों, नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की दिन रात की मेहनत रंग लाई है। 
विज्ञापन




उम्मीद जताई कि शहरवासियों के सहयोग और विश्वास के बल पर इंडियन स्मार्ट सिटी अवार्ड के फाइनल में भी अलीगढ़ सिटी का चयन होगा। उल्लेखनीय है कि स्मार्ट सिटीज अवार्ड प्रतियोगिता का आयोजन स्मार्ट सिटीज मिशन, आवास और शहरी मामले के मंत्रालय, भारत सरकार के तहत किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आईएसएसी शहरों, परियोजनाओं और अभिनव विचारों को मान्यता देगा और पुरस्कृत करेगा, जो भारत में शहरी क्षेत्रों में सतत विकास को बढ़ावा दे रहे हैं। साथ ही समावेशी, न्यायसंगत, सुरक्षित, स्वस्थ और सहयोगी शहरों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। प्रतियोगिता में देश के 100 में से 30 स्मार्ट सिटी का चयन किया गया है। 

इंडियन स्मार्ट सिटी अवार्ड के प्रथम चरण में चयन बड़ी बात है। हम अवार्ड जीतने की कोशिश करेंगे। हमारे टीम लीडर काफी मजबूत हैं। इसमें सभी का सहयोग है। 
- अरुण कुमार गुप्ता, अपर नगर आयुक्त

अवार्ड के प्रथम चरण में चयन खुशी की बात है। लेकिन एक बात ध्यान रखना चाहिए कि स्मार्ट सिटी के नाम पर व्यापारी एवं व्यापार का नुकसान नहीं होना चाहिए। सेंटर प्वाइंट पर स्थिति हम देख चुके हैं।
- दीपक गर्ग, महामंत्री सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल

अलीगढ़ शहर की गिनती अच्छे शहरों में हो। हम भी यही चाहते हैं कि हमारा शहर सचमुच में सुंदर और अच्छा हो। क्या शहरवासी महसूस करते हैं कि वे स्मार्ट शहर में रहते हैं। इसी का सर्वे करा लें तो हकीकत सामने आ जाएगी। 

- मनीष अग्रवाल वूल, व्यापारी संघर्ष समिति

इंडियन स्मार्ट सिटी अवार्ड के प्रथम चरण में चयन खुशी की बात है। स्मार्ट सिटी के तहत शहर में कई कार्य हो रहे हैं। बहुत जगह काम नहीं हुए हैं, वहां ध्यान दिए जाने की जरूरत है। शहर के सड़कों का दुरुस्त करना सबसे जरूरी है।
- कुलदीप पांडेय, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed