फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh sanitation workers protested against inclusion in Sukhma company

Aligarh Nagar Nigam: सुखमा कंपनी में शामिल किए जाने का विरोध, सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, नारेबाजी

Thu, 05 Jun 2025 09:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 05 Jun 2025 09:51 PM IST
सार

अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार यादव ने बताया कि जो भी कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं, वह आउटसोर्स कर्मी हैं। उनका नगर निगम से सीधा कोई लेना देना नहीं है। यह कंपनी और कर्मचारियों के बीच का मामला है।

विज्ञापन
Aligarh sanitation workers protested against inclusion in Sukhma company
नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन करते कर्मचारी - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ नगर निगम द्वारा शहर के दो जोन में सफाई के लिए अनुबंधित की गई कंपनी सुखमा के विरोध में 250 से ज्यादा सफाई कर्मचारी 5 जून को विरोध प्रदर्शन के लिए उतर आए। इन्होंने कंपनी के दो शिफ्ट में काम कराने के फैसले के खिलाफ नगर निगम के सेवा भवन कार्यालय में नारेबाजी की और प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों की मांग थी कि उन्हें नगर निगम ने कंपनी में स्थानांतरित कर दिया है। उन्हें वापस नगर निगम में लिया जाए। कंपनी पर शोषण का आरोप लगाया। कहा कि क्षमता से ज्यादा काम लिया जाता है। सुपरवाइजर काम करवाने के नाम पर मनमानी करते हैं। प्रदर्शन करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं। महिलाओं की दलील थी कि अभी बच्चों की छुट्टियां चल रही हैं, जब वह स्कूल जाने लगेंगे तो क्या होगा। उनसे सुबह से लेकर शाम तक लगातार काम करवाया जाता है। 
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे संजीव ने बताया कि हमारा वेतन भी कम है और पीएफ भी नहीं काटा जा रहा है। विशाल चंदेल ने बताया कि करीब 600 कर्मचारी नगर निगम के थे। कर्मचारी पानी पीने के लिए भी जाता है तो उसे दूसरे काम के लिए कहा जाता है। हमारी मांग है कि सभी कर्मचारी नगर निगम के तहत ही काम करेंगे, कंपनी के अंतर्गत नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जो भी कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे हैं, वह आउटसोर्स कर्मी हैं। उनका नगर निगम से सीधा कोई लेना देना नहीं है। यह कंपनी और कर्मचारियों के बीच का मामला है। इसके बाद भी कर्मचारियों की जो समस्याएं होंगी वह हल कराई जाएंगी। - राकेश कुमार यादव, अपर नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed