{"_id":"66950bbaf3ca4f5214000269","slug":"aligarh-sabira-haris-in-junior-world-cup-shotgun-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूनियर विश्वकप शॉटगन: अलीगढ़ की सबीरा ने इटली में लहराया भारत का परचम, जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूनियर विश्वकप शॉटगन: अलीगढ़ की सबीरा ने इटली में लहराया भारत का परचम, जीता कांस्य पदक
Mon, 15 Jul 2024 05:15 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:15 PM IST
सार
अलीगढ़ के धौर्रामाफी के कुंवर हारिस उल इस्लाम की बेटी सबीरा ने जूनियर विश्वकप शॉटगन के ट्रैप में 29 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता है।
विज्ञापन
सबीरा हारिस
- फोटो : स्वयं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इटली में चल रही जूनियर विश्वकप शॉटगन के ट्रैप स्पर्धा में अलीगढ़ की निशानेबाज सबीरा हारिस ने कांस्य पदक जीतकर देश का परचम लहराया है। सबीरा एएमयू के सीनियर सकेंडरी स्कूल में कक्षा 11 की छात्रा हैं।
विज्ञापन
अलीगढ़ के धौर्रामाफी के कुंवर हारिस उल इस्लाम की बेटी सबीरा ने जूनियर विश्वकप शॉटगन के ट्रैप में 29 अंक हासिल कर कांस्य पदक जीता है। अमेरिका की गैरिसन कैरी जैना ने 40 अंक से स्वर्ण पदक जीता, जबकि इटली की गोरी सोफिया ने 39 अंक हासिल कर रजत पदक जीता। सबीरा के पिता हारिस उल इस्लाम भी निशानेबाज रहे हैं। अब वह सबीरा को प्रशिक्षण दे रहे हैं। हारिस उल इस्लाम ने कहा कि बेटी के कांस्य पदक जीतने पर खुशी है। घर में खेल का माहौल है, उसी का असर है कि सबीरा निशानेबाज बन गईं। वहीं, सबीरा ने कहा कि वह देश के लिए हमेशा पदक जीतना चाहती हैं।
विज्ञापन
ये हैं उपलब्धियां
- खेलो इंडिया यूथ गेम्स, चेन्नई में जनवरी 2024 को स्वर्ण पदक।
- 2023 में 37वें राष्ट्रीय गेम्स, गोवा में रजत पदक
- 2022 में 36वें राष्ट्रीय गेम्स, गुजरात में रजत पदक। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिया था चार लाख रुपये का इनाम।
- 2022 में आईएसएसएफ जूनियर विश्वकप ट्रैप स्पर्धा, जर्मनी में हासिल किए थे 125 में से 115 अंक, उस वक्त उनकी उम्र थी 15 वर्ष।
- आईएसएसएफ विश्वकप चैंपियनशिप पेरू के लिए भारतीय जूनियर ट्रैप टीम में चयन।
- 2020 में खेलो इंडिया, गुवाहाटी असम में शॉटगन ट्रैप स्पर्धा के अंडर-17 में प्रतिभाग।