फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Roads are not included in the ranking

अलीगढ़ : सड़कें नहीं हैं रैंकिंग में शामिल

Sun, 10 Oct 2021 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Roads are not included in the ranking
शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और कार्यक्रमों की रैंकिंग में सड़कें शामिल नहीं है, इसलिए उनकी स्थिति पर रैंक जारी नहीं होती है। हाल ही में प्रदेश में जारी हुई रैंकिंग में जिले को छठवां स्थान प्राप्त हुआ था। यह स्थान शासन की प्राथमिकता वाली 49 योजनाओं और कार्यक्रमों को बेहतर ढंग से लागू करने के लिए मिला था, लेकिन इसमें कहीं भी सड़कों को लेकर कोई आकलन शामिल नहीं था।
विज्ञापन

जिला अर्थ एवं संख्या विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से जारी होने वाली प्रदेश स्तरीय रैंकिंग में सड़कों को शामिल नहीं किया जाता है। इसलिए उनकी स्थिति इसमें शामिल नहीं है। गौर हो कि जिले की दर्जनों सड़कों के साथ शहर की कई प्रमुख सड़कें चलने लायक तक नहीं है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट जाने वाली ठंडी सड़क, लाल डिग्गी रोड, तस्वीर महल से डॉयल 100 रोड, रामघाट रोड, एटा चुंगी रोड सहित कई सड़कों में गहरे गड्ढे हादसों का कारण बने हुए हैं। इन सड़कों को बनाना तो दूर मरम्मत तक नहीं की जा रही है। जिससे लाखों वाहन सवारों को रोजाना परेशानी हो रही है। सड़क बनाने वाले विभागों में एनएचआई, पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, मंडी परिषद, जिला पंचायत, एडीए, आवास विकास, प्रधानमंत्री सड़क योजना विभाग, आरईएस सहित अन्य कई विभाग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed