फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh resident doctor dies in America from Corona

अलीगढ़ निवासी डॉक्टर की कोरोना से अमेरिका में मौत 

Thu, 21 May 2020 08:04 PM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, दीपक शर्मा , अलीगढ़।
न्यूूज डेस्क, दीपक शर्मा , अलीगढ़। Published by: राजेश सिंह Updated Thu, 21 May 2020 08:04 PM IST
विज्ञापन
Aligarh resident doctor dies in America from Corona
सुधीर चाैहान - फोटो : Rupesh
मूल रूप से अलीगढ़ के रहने वाले और अमेरिका में अपनी सेवाएं दे रहे वरिष्ठ फिजीशियन डॉक्टर सुधीर चौहान का कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आकर निधन हो गया। उनकी बेटी स्नेहा चौहान ने इस संबंध में जानकारी दी। स्नेहा चौहान भी डॉक्टर हैं और उन्होंने जेएन मेडिकल कॉलेज से अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी की है। वह भी अमेरिका में हैं। 
विज्ञापन



क्वार्सी क्षेत्र में सूर्य विहार कॉलोनी के रहने वाले डॉक्टर सुधीर चौहान अमेरिका के साउथ रिचमंड में रहते थे। डॉ चौहान इंटरनल मेडिसिन स्पेशलिस्ट के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे और कोरोना का उपचार कर रही टीम में फ्रंट लाइन सदस्य थे। डॉ. चौहान ने 1972 में कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज से अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी की थी। 
विज्ञापन



डॉक्टर सुधीर चौहान अमेरिका में तीसरे भारतीय डॉक्टर हैं, जो कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आकर मौत का शिकार हुए हैं। कुछ हफ्ते पहले जब उनके बीमार होने की सूचना परिजनों को मिली तो उनकी पत्नी प्रतिभा चौहान व अन्य लोग अमेरिका के लिए रवाना हो गए थे। उनके निधन की सूचना पर सूर्य विहार कॉलोनी में उनके पड़ोसियों ने भी शोक जताया है। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर सलीम खान ने डॉ. सुधीर चौहान को कोरोना वॉरियर्स बताते हुए पूरे मेडिकल कॉलेज की ओर से अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed