{"_id":"6ab7ec9a3e1b3a9626081545","slug":"aligarh-rain-from-3-30-am-till-night-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: तड़के शुरू हुई बारिश रात तक रही जारी, पंखे में भी लगी ठंड, कई इलाकों में दिखा जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: तड़के शुरू हुई बारिश रात तक रही जारी, पंखे में भी लगी ठंड, कई इलाकों में दिखा जलभराव
Sat, 26 Sep 2026 09:33 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 26 Sep 2026 09:33 PM IST
सार
बारिश के चलते जिले में स्कूल बंद रहे। सरकारी आफिसों में भी आमजन की संख्या कम रही। लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बारिश और ठंडी हवा से तापमान में गिरावट आ गई। घरों में पंखों में भी ठंड लगने लगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ में बारिश
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ में तड़के 3:30 बजे शुरू हुई बारिश रात तक रुक-रुककर होती रही। दिनभर 5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया, जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
मैरिस रोड के पास भी जलभराव की स्थिति रही। यहां जलनिकासी के लिए नाला बनाया गया है, इसके बावजूद पानी जमा होने की समस्या बनी रही। बारिश के कारण सुदामापुरी, विष्णुपुरी, कुलदीप विहार, इकरा कॉलोनी और समद रोड समेत कई क्षेत्रों में पानी भर गया। केलानगर से हबीब पेंटर तक सड़क किनारे भी जलभराव रहा।
विज्ञापन
बारिश के चलते जिले में स्कूल बंद रहे। सरकारी आफिसों में भी आमजन की संख्या कम रही। लोग केवल जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले। बारिश और ठंडी हवा से तापमान में गिरावट आ गई। घरों में पंखों में भी ठंड लगने लगी। 28 और 29 सितंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 30 सितंबर से मौसम साफ होने लगेगा। एक और दो अक्तूबर को भी मौसम मुख्य रूप से साफ रहने तथा तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।
विज्ञापन