{"_id":"591cb5824f1c1b8351f24482","slug":"aligarh-railway-station-also-clear-from-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद से भी साफ अलीगढ़ का रेलवे स्टेशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद से भी साफ अलीगढ़ का रेलवे स्टेशन
अमर उजाला, अलीगढ़
Updated Thu, 18 May 2017 02:24 AM IST
विज्ञापन
indian railway
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुज परमार
क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया ने थर्ड पार्टी सर्वे कर रेलवे स्टेशनों को सफाई की गुणवत्ता के अनुसार आल इंडिया रैंकिंग जारी की है। जिसमें ए-वन स्टेशन और ए ग्रेड स्टेशन शामिल हैं। ए-ग्रेड स्टेशन में शुमार अलीगढ़ को कुल 407 में से 183वां नंबर मिला है। अलीगढ़ ने अपने निकटवर्ती सबसे बड़े रेलवे स्टेशन गाजियाबाद को 40 पायदान पीछे छोड़ा है। हालांकि दिल्ली कैंट, आनंद विहार दिल्ली, आगरा फोर्ड, मेरठ सिटी और दूसरे कई स्टेशन अलीगढ़ से कहीं आगे हैं।
183वां नंबर भी अलीगढ़ को तब नसीब हुआ है, जब इसकी साफ-सफाई पर 75 लाख रुपये सालाना खर्च होने के साथ ही पौने दो करोड़ रुपये से ज्यादा का ठेका निजी कंपनी को भी दिया गया है। 16 मार्च 2017 को अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक से सात तक का सफाई ठेका निजी कंपनी फरीदाबाद की मैसर्स न्यू टैक जेपी इक्विपमेंट इंडिया लिमिटेड को दिया गया। छर्रा अड्डा पुल से जेल रोड रेलवे क्रासिंग तक शहर के बीचोबीच पड़ने वाली रेलवे लाइन और यार्ड की सफाई भी यही कंपनी करेगी। कंपनी को ये ठेका दो वर्ष के लिए दिया गया है। जिसके लिए रेलवे प्रशासन कंपनी को एक करोड़ 86 लाख 85 हजार 634 रुपये का भुगतान करेगा। कंपनी के लगभग 68 सफाई कर्मचारी यहां तैनात हैं। स्टेशन पर लगभग 22 स्थायी सफाई कर्मचारी भी तैनात हैं।
पीएम ने किया था स्टेशन का जिक्र
मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर हुई मनमोहक वॉल पेंटिंग का जिक्र किया था। और कहा था कि कभी अलीगढ़ जाएं तो इस काम को देखें। जून 2016 में समृद्धि नाम की एनजीओ चलाने वाली राशि सादानी ने इस काम को 35 चित्रकारों की मदद से अंजाम दिया था। पीएम पेंटिंग करने वाले पूरे ग्रुप से दिल्ली में मिले। सांसद सतीश गौतम उनको अपने साथ लेकर दिल्ली गए थे।
विज्ञापन
रेल प्रशासन ने काफी प्रयास के बाद फरीदाबाद की कंपनी को सफाई का ठेका दिया है। अब सफाई व्यवस्था में सुधार दिख रहा है। - संजय शुक्ला सीएमआई
रोजाना 30 हजार से अधिक मुसाफिरों की आवाजाही यहां से होती है। रैंकिंग में अभी और सुधार होगा। क्योंकि निजी कंपनी ने हाल ही में काम शुरू किया है। - एआर खान, पूर्व एसएस
सफाई को लेकर और मेहनत की जानी चाहिए। मुसाफिरों को डस्टबिन इस्तेमाल करना चाहिए। - प्रदीप सक्सेना, एनसीआरईएस शाखा सचिव