फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Pushkar gets sponsors through social media

अलीगढ़ : सोशल मीडिया के जरिये पुष्कर को मिले प्रयोजक

Sat, 12 Sep 2020 01:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Pushkar gets sponsors through social media
पुष्कर शर्मा। - फोटो : CITY OFFICE
इकराम वारिस
विज्ञापन

सोशल मीडिया प्लेटफार्म बाएं हाथ के बल्लेबाज पुष्कर शर्मा के लिए वरदान साबित हुआ है। इसी प्लेटफार्म की मदद से खिलाड़ी को प्रयोजक मिल गए हैं।
मुंबई की अंडर-16 टीम की कप्तानी कर चुके पुष्कर शर्मा केन्या की हिरानी टेली-कम्युनिकेशन कंपनी की तरफ से खेल रहे हैं और वहीं काम भी कर रहे हैं। केन्या की घरेलू क्रिकेट में उनके अच्छे प्रदर्शन के चलते वह आने वाले कुछ समय में केन्या की राष्ट्रीय टीम का भी हिस्सा हो सकते हैं। केन्या में बेहतर प्रदर्शन के चलते पुष्कर ने काफी साक्षात्कार हुए थे, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इन्हीं साक्षात्कार को देखकर मेरठ स्थित ब्लैक बर्ड स्पोर्ट्स कंपनी के मालिक अमित सैनी ने पुष्कर को ई-मेल भेजकर उनसे संपर्क किया। अमित सैनी ने बताया कि वह उनके प्रदर्शन से प्रभावित हैं और क्रिकेट का सारा सामान ब्लैक बर्ड स्पोर्ट्स की तरफ से उन्हें दिया जाएगा।

अमित ने पुष्कर से अपेक्षा की है कि वह देश का नाम पूरे केन्या में रोशन करें। पुष्कर का जन्म हाथरस के इसेपुर मऊ चिरायल में हुआ था। उनकी मां सुषमा शर्मा का मायका अतरौली के रूनपन गांव में है। अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी के कोच अजय शर्मा ने बताया कि अलीगढ़ मंडल में जन्मे पुष्कर शर्मा केन्या में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। ऐसे खिलाड़ी को मेरठ की कंपनी ने खेल का सामान उपलब्ध करा कर अच्छा कार्य किया है। इससे खिलाड़ी का उत्साह बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed