फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Protest against Suresh Rana at Mittal Gate, sloganeering

अलीगढ़ : सुरेश राणा के खिलाफ मित्तल गेट पर दिया धरना, नारेबाजी

Mon, 20 Dec 2021 12:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Protest against Suresh Rana at Mittal Gate, sloganeering
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के शुभांरभ पर मित्तल द्वार पर लगे फीता के नीचे बैठकर प्रदर्श? - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

प्रदेश के गन्ना मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा रविवार को राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी (नुमाइश) का उद्घाटन के लिए नहीं आए। साथा चीनी मिल में नई यूनिट के लिए अनुपूरक बजट में घोषणा न होने पर किसान नाराज हैं, उन्होंने एलान कर रखा था कि यहां आने पर गन्ना मंत्री का विरोध करेंगे। उद्घाटन से पहले साथा चीनी मिल संघर्ष मोर्चा के बैनरतले किसान मित्तल गेट पर धरने पर बैठे और मंत्री व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इधर, जिला प्रशासन मंत्री के न आने का कारण लखनऊ में आवश्यक बैठक बता रहा है, जबकि किसान इसे विरोध का भय बता रहे हैं।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बड़ी संख्या में किसान नुमाइश के मित्तल गेट पर प्रभारी मंत्री सुरेश राणा का विरोध करने के लिए बैठ गए और उनके खिलाफ नारेबाजी की। इस पर प्रशासन व पुलिस सतर्क हो गई। कार्यक्रम से कुछ समय पहले सिटी मजिस्ट्रेट एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों से वार्ता कर बताया कि मंत्री का कार्यक्रम निरस्त हो गया है। इसके बाद ही किसान मित्तल गेट से उठे। डॉक्टर शैलेंद्र पाल सिंह ने कहा कि प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने जिले के दो पूर्व मंत्रियों, विधायकों व सैकड़ों किसानों के सामने वादा किया था कि अनुपूरक बजट पास होने पर साथा चीनी मिल के लिए पैसा मंजूर किया जाएगा। लेकिन दो दिन पूर्व पेश हुए अनुपूरक बजट में साथा चीनी मिल के लिए एक रुपया भी मंजूर नहीं किया गया।
विज्ञापन

अजीत पाल सिंह राघव व वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि गन्ना मंत्री चीनी मिल को बंद कराकर प्राइवेट चीनी मिलों से मिलकर अलीगढ़ के गन्ने को बाहर भिजवाने का प्रयास कर रहे हैं। भाकियू भानु जिला अध्यक्ष युवा कृष्णा ठाकुर व जैकी ठाकुर ने बताया कि किसान सड़क जाम के बजाय 20 दिसंबर की सुबह 10 बजे से अनिश्चितकालीन किसान महापंचायत का आयोजन जिलाधिकारी कार्यालय पर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर राजेश प्रताप सिंह, ओमपाल सिंह, रोबी ठाकुर, रवेंद्र पाल सिंह, प्रमेंद्र राणा, अभिजीत चौधरी, दिनेश चंद्र शर्मा, ओमवीर सिंह मोची, डॉ मानवेंद्र सिंह, श्रीपाल सिंह चौहान, उदित प्रताप सिंह, सत्य प्रकाश सिंह बघेल, दिनेश शर्मा, दीपक सिंह, विक्रांत सिंह, सोनू ठाकुर, योगेश, बंटी ठाकुर, राकेश ठाकुर, नरेंद्र प्रताप सिंह, डैनी ठाकुर, जोनी ठाकुर, संजय कश्यप, अशोक सिंह, शीलेंद्र, भगवानदास चौहान, अंकित चौहान, मोहन चौहान, बृजमोहन शर्मा, मुनेश चौहान, शिवम परमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed