फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Private buses from Aligarh division will go to Jewar airport foundation stone laying ceremony

जेवर एयरपोर्ट शिलान्यास में लगेंगी अलीगढ़ की बसें

Sun, 21 Nov 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Private buses from Aligarh division will go to Jewar airport foundation stone laying ceremony
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25 नवंबर को जेवर एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में अलीगढ़ से निजी बसें लगाई जाएंगी। आरटीओ केडी सिंह गौर ने अलीगढ़ मंडल से 475 निजी बसें उपलब्ध कराने की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेजी है। हालांकि, अभी तक बसें लगाने के स्पष्ट निर्देश नहीं आए हैं।
विज्ञापन

25 नवंबर को शिलान्यास कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 नवंबर को तैयारियों का जायजा लेंगे। इस कार्यक्रम में डेढ़ लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने की तैयारी है। आगरा के डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने आरटीओ केडी सिंह गौर से अलीगढ़ मंडल से उन बसों की सूचना मांगी है, जो जेवर एयरपोर्ट पर होने वाले कार्यक्रम के लिए उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन

आरटीओ केडी सिंह गौर ने बताया कि अभी कार्यक्रम की जानकारी नहीं आई है। लेकिन बसों की उपलब्धता की जानकारी मांगी गई है। डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर को अलीगढ़ मंडल से 475 निजी बसों की उपलब्धता की सूचना भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य विवि शिलान्यास कार्यक्रम का भुगतान शुरू
14 सितंबर को लोधा में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के शिलान्यास व डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड की प्रगति समीक्षा कार्यक्रम हुआ था। राज्य विवि का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस कार्यक्रम में अलीगढ़ मंडल की 400 निजी बसों को लगाया गया था, जिनको कार्यक्रम के समय डीजल का भुगतान कर दिया गया था।

शनिवार को इन बसों के मालिकों को बाकी भुगतान शुरू हो गया है। एआरटीओ प्रशासन रंजीत सिंह गौर ने बताया कि प्रधानमंत्री की रैली का भुगतान प्रारंभ कर दिया है। अगर जेवर एयरपोर्ट के लिए फिर से बसें मांगी जाती हैं तो उसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed