फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Preparations to declare Bulandshahr's Inspector a fugitive

अलीगढ़ : बुलंदशहर के इंस्पेक्टर को भगोड़ा घोषित कराने की तैयारी

Sun, 28 Nov 2021 12:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Preparations to declare Bulandshahr's Inspector a fugitive
तालानगरी के कारोबारी पर हमला व अपहरण में आरोपी बुलंदशहर के इंस्पेक्टर सहित अन्य सभी पांचों आरोपियों को अब भगोड़ा घोषित कराने की तैयारी है। अगर वे जल्द हाजिर नहीं हुए तो उनकी कुर्की भी कराई जाएगी। तालानगरी के कारोबारी अभिषेक तिवारी को अक्तूबर माह में स्कार्पियो सवारों ने अगवा किया था। बाद में शोर मचा तो कार सवार उन्हें छोड़ गए।
विज्ञापन

इस दौरान उजागर हुआ कि उनमें बुलंदशहर कोतवाली का सहायक इंस्पेक्टर भी शामिल था। इस मामले में अधिकारियों के दखल पर राजीव शर्मा, अमित अरोड़ा, अजय कुमार समेत आठ अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं बुलंदशहर के इंस्पेक्टर को निलंबित किया गया।
विज्ञापन

इस मामले में आरोपियों की तभी से तलाश चल रही है। सीओ अतरौली शिवप्रताप सिंह के अनुसार पिछले दिनों निलंबित इंस्पेक्टर समेत पांच लोगों के खिलाफ वारंट जारी कराये थे। मगर आरोपियों ने हाजिर होना उचित नहीं समझा। अब इन्हें भगोड़ा घोषित कराकर इनकी कुर्की कराने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed