फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Police recruitment racket busted, six arrested

अलीगढ़: पुलिस भर्ती रैकेट का भंडाफोड़, छह दबोचे

Sat, 12 Sep 2020 02:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Police recruitment racket busted, six arrested
प्रेसवार्ता में जानकारी देते एसपी क्राइम डॉ. अरविंद कुमार। - फोटो : CITY OFFICE
पुलिस लाइन में चल रही पुलिस भर्ती की मेडिकल परीक्षा में अभ्यर्थियों को पास कराने का ठेके लेने वाले पुलिस भर्ती गैंग के छह सदस्यों को शुक्रवार को सिविल लाइंस पुलिस ने दबोचा। उनके पास से फर्जी दस्तावेजों सहित सीएमओ ऑफिस की मुहर तक बरामद हुई। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसपी क्राइम डा. अरविंद कुमार ने बताया कि अभ्यर्थियों से यह गैंग पुलिस भर्ती के मेडिकल में पास कराने के नाम पर धोखाधड़ी कर फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर लोगों से पैसे ऐंठ रहा था। गोमत, खैर के अभ्यर्थी प्रताप चौहान ने इस गैंग के खिलाफ बृहस्पतिवार को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। प्रताप चौहान से गैंग ने 50 हजार रुपये में सौदा तय किया था। इसमें से 20 हजार रुपये ले भी लिए थे। मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने मुखबिरों को सतर्क किया। जेल पुल के नीचे गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने गैंग सरगना राजकुमार पंडित पुत्र रमेंद्र चंद्र निवासी छेछऊ, इगलास सहित उसके साथी अमित पुत्र खचेर सिंह निवासी प्रहलादपुर, गोंडा, सोनू चौधरी पुत्र बादाम सिंह निवासी तालानगर, गोंडा, पुष्पेंद्र कुमार पुत्र लाल िसंह निवासी नयाबांस, गोंडा, कैलाश कुमार पुत्र राजेंद्र सिह निवासी छेछऊ, इगलास, पवन कुमार पुत्र सत्यवीर सिंह निवासी छेछऊ, इगलास को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इनके पास से साथ मेडिकल बुलावा पत्र, तीन हाईस्कूल व इंटर की मार्कशीट, एक चरित्र प्रमाण पत्र, दो जाति व निवास प्रमाण पत्र, छह शिक्षा प्रमाण पत्र, एक आधार कार्ड छायाप्रति, दो जाति व निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, दो शपथ पत्र, प्रधान की तहरीर, एक भर्ती बोर्ड का काल लेटर, पांच मोबाइल फोन, दो मुहर, एक स्टांप पैड व 12 हजार रुपये बरामद हुए। पूछताछ में उन्होंने कुबूला कि वह अभ्यर्थियों को मेडिकल में पास कराने व उनके फर्जी दस्तावेज बनाने के काम को अंजाम दे रहे थे। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में इंस्पेक्टर प्रमेंद्र कुमार, एसएसआई सुनील कुमार शर्मा, एसआई चमन सिंह, कृष्ण अवतार दुबे, सिपाही बृजमोहन, विनीत कुमार, पीटीआई श्याम यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed