फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Poisonous Case

शराब कांडः शराब तस्करों के 22 बैंक खाते कराए गए फ्रीज

Mon, 21 Jun 2021 12:49 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Poisonous Case
जहरीली शराब कांड में अवैध शराब का सिंडिकेट चलाने वाले शराब माफिया पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में अब शराब माफिया अनिल, ऋषि-मुनीष सहित उनसे जुड़े 9 लोगों के 22 बैंक खाते फ्रीज करा दिए गए हैं। साथ में अब तक 120 करोड़ की संपत्ति को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द ही इस संपत्ति को कुर्क कराने की प्रक्रिया भी पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन

शासन व डीजीपी के निर्देश पर जहरीली शराब कांड में आरोपियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब फैक्टरी व भंडारण पकड़े जाने के बाद अब उनकी अवैध संपत्तियों पर शिकंजा कसना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में अनिल, ऋषि, मुनीष सहित उनसे जुड़े कुल 9 लोग चिह्नित किए गए हैं, जिनके 22 बैंक खातों का ब्योरा एकत्रित कर उन्हें बैंकों को सूचना भेजकर फ्रीज कराया गया है। साथ में आयकर अधिकारियों व सीए की मदद से उन खातों के पिछले एक दशक से अधिक समय के लेनदेन का ब्योरा एकत्रित कराया जा रहा है। रुपये ज्यादातर कहां से आते थे, किसे भेजे जाते थे। किस प्रयोग में रुपयों का लेनदेन होता था। इन सभी तथ्यों पर काम हो रहा है। इसके अलावा अब तक 120 करोड़ की संपत्तियों को चिह्नित किया गया है। गैंगेस्टर की प्रक्रिया पूरी होते ही इन संपत्तियों को कुर्क कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

एक और शराब तस्कर गिरफ्तार, पूछताछ जारी
अलीगढ़। शराब कांड में गिरफ्तारी अभियान में जुटी पुलिस टीम ने ऋषि-मुनीष के करीबी एक और शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिससे माल बरामदगी आदि विषयों पर पूछताछ चल रही है। गिरफ्तार किए गए जगदीश पुत्र जयनारायन निवासी खडउआ पालीमुकीमपुर के विषय में मुनीष की गिरफ्तारी के बाद ही इनपुट मिला था। तभी से उसे खोजा जा रहा था। अब उससे पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल भेजा गया कारोबारी गौतम
अलीगढ़। हरदुआगंज पुलिस द्वारा रिमांड पर लिए गए तालानगरी में अवैध शराब फैक्टरी के संचालक गौतम कुमार को जेल भेज दिया गया है। उसे तीन दिन की रिमांड पर लिया गया था। उसने पहले दिन मिथाइल के दो ड्रम बरामद कराए थे। इससे ज्यादा वह कुछ बरामद नहीं करा सका। कुछ नाम जरूर बताए हैं, उन्हें तलाश किया जा रहा है। रविवार को उसे जेल भेज दिया गया।

-शराब कांड में शासन की मंशा के अनुसार अवैध शराब सिंडिकेट को जड़ से खत्म करने की दिशा में हर जरूरी कदम उठाया जा रहा है। इसी क्रम में अब उनके बैंक खातों व संपत्तियों का ब्योरा एकत्रित किया जा रहा है। खाते फ्रीज कराए गए हैं। आगे भी तगड़ी कार्रवाई होंगी।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed