फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Pinka will be arrested after discharge from the hospital

175 ग्राम पंचायतों में भवन का निर्माण अधूरा

Mon, 27 Dec 2021 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Pinka will be arrested after discharge from the hospital
शासन का प्रयास है कि ग्रामीणों से जुड़ी हरेक समस्या का स्थानीय स्तर पर ही समाधान हो। इसको लेकर गांवों में पंचायत भवन (मिनी सचिवालय) का निर्माण कराया जा रहा है। जिले की 175 ग्राम पंचायतों में अभी तक भवनों का निर्माण नहीं हो सका है। अब शासन के निर्देश पर बिना पंचायत भवन वाले गांवों में पंचायत सहायकों को सरकारी स्कूलों के भवन में बैठकर जनता से जुड़े कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सरकार ने ग्राम पंचायत सचिवों व पंचायत सहायकों को ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने व योजनाओं का लाभ दिलाने का जिम्मा सौंपा है। साथ ही उन्हें ग्रामीणों से जुड़ी समस्याओं का प्रभावी निस्तारण कराने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

इसके लिए ग्राम पंचायतों में मिनी सचिवालय की स्थापना की जा रही है। यहां पंचायत सहायकों को बैठने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में कुल 867 ग्राम पंचायतें हैं, जिनमें से 692 गांवों में पंचायत भवन बन चुके हैं, जबकि 175 गांव ऐसे हैं, जहां अभी तक पंचायत भवनों का निर्माण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन ने निर्देश दिया है कि जिन गांवों में पंचायत भवन नहीं बने हैं, वहां के सरकारी स्कूलों व पंचायत सेवा केंद्रों पर पंचायत सहायकों को बैठाया जाएगा। पंचायत राज विभाग इसके लिए फर्नीचर आदि की व्यवस्था कराएगा। डीपीआरओ धनंजय जायसवाल ने बताया कि पंचायत सहायकों की नियुक्ति के बाद गांवों में मिनी सचिवालय का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed