{"_id":"62892a588ef3cd299a0b2718","slug":"aligarh-parking-and-vending-zone-will-be-built-near-cotton-mill-city-office-news-ali2920896196","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : सूत मिल के पास बनेगी पार्किंग और वेंडिंग जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : सूत मिल के पास बनेगी पार्किंग और वेंडिंग जोन
विज्ञापन
जीटी रोड पर अतिक्रमण हटवाने के लिए अधिकारियों के साथ रोड पर निकली डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान शनिवार को डीएम और एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर सख्ती की तो वाहनों के लिए पार्किंग स्थल और ढकेलों के लिए वैकल्पिक स्थान की लोगों ने मांग रख दी। उसी समय डीएम सेल्वा कुमारी ने नगर निगम के अधिकारियों से बात करके शहंशाबाद से लेकर सूत मिल और खैर रोड पर खेरेश्वर के बीच वेंडिंग जोन तथा पार्किंग स्थल के लिए जमीन चिन्हांकित करने के निर्देश दिए। यह भी निर्णय लिया कि इनके लिए निगम के अधिकारी एक सप्ताह में वैकल्पिक स्थल तलाशेंगे। जिससे कि जाम से राहत मिले और जीटी रोड पर अतिक्रमण न हो।
पिछले सप्ताह से नगर निगम और पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की टीम अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रही है। इस अभियान में खाना पूरी करने की शिकायतें हुईं तो शनिवार को जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी और एसएसपी कलानिधि नैथानी करीब साढ़े नौ बजे पहुंच अचानक मौके पर गए।
करीब साढ़े ग्यारह बजे तक अपनी मौजूदगी में खेरेश्वर मंदिर तक अतिक्रमण को हटवाया। उसी के बाद दोनों अधिकारी समस्या समाधान दिवस में शामिल होने के लिए खैर के लिए रवाना हो गए। दोनों अधिकारियों को देख निगम की अतिक्रमण हटाओ अभियान में जुटी टीम के अधिकारी हतप्रभ रह गए और अस्थाई निर्माण और अतिक्रमण हटाने के अभियान में तेजी आ गई।
विज्ञापन
इस दौरान टीम ने दो सौ से अधिक ठेल और ढकेल को हटाया, साथ में 25 वाहन जब्त भी हुए। उसी समय व्यापारियों और ठेल व ढकेल लगाने वालों ने डीएम के सामने कहा कि यहां से हटाए जा रहे हैं ऐेसे में कहां पर अपनी अपनी ढकेल लगाए। यही सवाल जब्त किए गए वाहनों के मालिकों ने किए। उनका कहना था कि दूर दूर तक वाहनों को खड़ा करने के लिए जगह नहीं है, ऐसे किसी काम से आए लोग अपने वाहन कहां पर खड़े करेें।
इन इलाकों से हटा अतिक्रमण
बन्नादेवी, शहंशाहबाद चौराहा से लेकर आरटीओ दफ्तर, टाइगर लॉक , सूतमिल चौराहा, खैर रोड व खेरेश्वर धाम चौराहा तक अतिक्त्रस्मण के खिलाफ अभियान चलाया गया।
यह रहे मौजूद
एसपी ट्रैफिक मुकेश चंद्र उत्तम, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार वर्मा, सहायक नगर आयुक्त टीपी सिंह, एआरटीओ प्रवर्तन अमिताभ चतुर्वेदी आदि।