{"_id":"62892ffb15e75975d7422345","slug":"aligarh-outrage-among-teachers-for-reducing-summer-vacation-city-office-news-ali2921025129","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : ग्रीष्मावकाश कम करने पर शिक्षकों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : ग्रीष्मावकाश कम करने पर शिक्षकों में आक्रोश
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय अलीगढ़ के ग्रीष्मावकाश में कटौती करने से महाविद्यालयों के शिक्षकों में आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कटौती का फैसला वापस न लिया गया तो आंदोलन करने से गुरेज नहीं करेंगे। पिछले दिनों शिक्षकों ने कुलपति प्रो. चंद्रेशखर को ज्ञापन सौंपा था।
बीते दिनों शिक्षक संघ अलीगढ़ व समन्वय समिति की बैठक डीएस कॉलेज के सभागार में हुई थी, जिसमें ग्रीष्मावकाश को कम किए जाने पर नाराजगी जताई गई थी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ आगरा के अध्यक्ष व समन्वय समिति अध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह ने कहा कि ग्रीष्मावकाश अन्य विश्वविद्यालयों की तरह दो माह ही रखा जाए।
औटा महामंत्री डॉ. भूपेंद्र चिकारा, औटा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. मुकेश भारद्वाज, औटा संयुक्त सचिव एसके पांडेय, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. हरीश कुमार शर्मा, डॉ. साहब सिंह, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. सीमा बंसल, डॉ. मंजू वर्मा, डॉ. भारत सिंह आदि ने ग्रीष्मावकाश में कटौती न करने की मांग की है।