फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Occupied land will now be in the name of ADA

अलीगढ़ : कब्जा मुक्त जमीन अब होगी एडीए के नाम

Thu, 09 Jul 2020 01:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Occupied land will now be in the name of ADA
आशीष श्रीवास्तव
विज्ञापन

स्वर्ण जयंती नगर में हाल ही में अवैध कब्जे से मुक्त कराई गई 1900 वर्ग मीटर अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के नाम चढ़ेगी। वर्ष 2006 में यह जमीन प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में आई थी, लेकिन एसएलओ की लापरवाही से पिछले 14 वर्षों में न तो यह जमीन प्राधिकरण के नाम चढ़ी और न ही इसका अवार्ड घोषित किया। अब प्राधिकरण ने एसएलओ को पत्र लिखकर यह कार्रवाई करने को कहा है।
स्वर्ण जयंती नगर में हाल ही में प्राधिकरण व नगर निगम की टीम ने राज्य कर्मचारी कॉलोनी से सटी 1900 वर्ग मीटर भूमि से अवैध कब्जा हटवाया था। कुछ भूमाफिया ने जमीन पर कब्जा करते हुए बाउंड्रीवाल बना ली थी। प्राधिकरण ने अतिक्रमण हटवाकर वहां अपने स्वामित्व का बोर्ड लगवा दिया। बाद में कागजों की जांच की गई तो अफसरों के पैरों तले जमीन खिसक गई। उपाध्यक्ष मनमोहन चौधरी ने बताया कि स्वर्ण जयंती नगर में गाटा संख्या 277 की भूमि वर्ष 2006 में प्राधिकरण के अधिकार क्षेत्र में आई थी, लेकिन एसएलओ की लापरवाही से यह जमीन अब तक प्राधिकरण के नाम दर्ज नहीं हुई और इसका अवार्ड तक घोषित नहीं हुआ। इसके लिए एसएलओ को पत्र लिख दिया गया है।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी समिति ने हाईकोर्ट तक की थी पैरवी
राज्य कर्मचारी कॉलोनी से सटी गाटा संख्या 277 की बेशकीमती भूमि पर स्वामित्व के हक को लेकर राज्य कर्मचारी विकास लोक सहकारी आवास समिति हाईकोर्ट तक गई थी। कोर्ट ने स्टे भी दे दिया था। बाद में भूमि की पैमाइश के निर्देश दिए। पैमाइश के बाद समिति का प्रत्यावेदन निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed