{"_id":"61a528358b3d0a7f0376c5df","slug":"aligarh-news-tappal-news-ali2793698131","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की युवक की हत्या
विज्ञापन
रिंकू का फाइल फोटो।
- फोटो : HAZIYAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की सुबह करीब छह बजे थाना क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी ट्रक चालक का शव कस्बे में जट्टारी के निकट एक पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे गड्ढे में पड़ा मिला। युवक की पत्नी और उसके प्रेमी पर हत्या कर शव फेंकने की रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जलालपुर गांव निवासी 33 वर्षीय रिंकू पुत्र हेमराज मौजूदा समय में उसरह बाईपास कजरार रोड पर आठ साल से पत्नी पूनम, बेटियों अंजली, काजल व पुत्र कृष्णा के साथ रह रहे थे। रिंकू ट्रक चलाते थे। सोमवार की सुबह अलीगढ़-पलवल मार्ग पर विद्युत उपकेंद्र के पास सड़क किनारे गड्ढे में रिंकू का शव पड़ा मिला। सुबह दौड़ लगाने निकले युवकों ने शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी।
मृतक के बड़े भाई राजकुमार उर्फ टिंकू ने तहरीर देकर रिंकू की पत्नी पूनम और उसके प्रेमी संजय सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी शाहपुर रकराना पर हत्या करने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि पूनम और संजय के बीच अवैध संबंध थे। इसी के चलते दोनों ने रिंकू की हत्या कर दी और शव को जट्टारी के निकट पेट्रोल पंप के पास फेंक दिया।
विज्ञापन
मृतक की गर्दन पर चोट के निशान थे। प्रथमदृष्टया गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।- देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, टप्पल।