फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः पिता के ऊपर फेंके गए तेजाब से दस माह के मासूम की मौत

Mon, 22 Nov 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
अलबक्स का फाइल फोटो - फोटो : KHAR
गांव फतेहपुर में एक घर में घुसकर मारपीट के दौरान गृहस्वामी पर फेंका गया तेजाब उसके दस माह के अबोध के ऊपर पड़ गया। इससे अबोध बुरी तरह झुलस गया। जिला अस्पताल के साथ ही दो दिन से जेएन मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा था जहां रविवार को अबोध की मौत हो गई। उधर घटना के बाद से थाने से लेकर एसएसपी तक पीड़ित पिता ने तहरीर दी। गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अब मौत के बाद कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हालांकि रिपोर्ट अभी भी दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

घटना सोफा चौकी क्षेत्र के गांव फतेहपुर में 5 नवंबर की शाम की है। गांव के बिल्ला खां पुत्र जहूर खां के अनुसार दिनेश, भूरा, संजय और विनोद उनके घर के पास जुआ खेल रहे थे और आपस में गालीगलौज कर रहे थे। उन्होंने मना किया तो धमकी देकर चले गए। इसके बाद पांच नवंबर की शाम कालू व रिंकू ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला किया। बोतल से उनके ऊपर तेजाब फेंका। इस पर वह भागकर दूसरी ओर हट गए। उनका 10 माह का बेटा अलबक्स चारपाई पर सो रहा था। पूरा तेजाब अलबक्स के ऊपर गिर गया। इससे वह बुरी तरह झुलस गया।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर गांव वाले दौड़कर आए तो आरोपी भाग गए। बिल्ला खां के अनुसार थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस वालों ने भगा दिया। इसके बाद वह अपने बेटे को मलखान सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करवा रहे थे। इसी बीच एसएसपी को भी रजिस्टर्ड डाक से तहरीर भेजी लेकिन आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। दो दिन पहले गंभीर हालत में अलबक्स को जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया जहां रविवार की दोपहर 12 बजे उसने दम तोड़ दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

खैर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed