{"_id":"5e0cfd178ebc3e88026db0d4","slug":"aligarh-news-jatori-news-ali222928492","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी कंपनी के मैनेजर से कार, रुपये व मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी कंपनी के मैनेजर से कार, रुपये व मोबाइल लूटा
विज्ञापन
योगेश स्वरूप
- फोटो : JATORI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार की रात अलीगढ़-पलवल मार्ग पर भरतपुर बझेड़ा पुल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक निजी कंपनी के मैनेजर की कार को ओवरटेक कर रुकवा लिया। तमंचे के जरिए खिड़की का शीशा तोड़कर कार का दरवाजा खोल अंदर घुस गए। इसके बाद बाजना (मथुरा) के पास जंगलों में खानपुर के पास मैनेजर से कार, पास मौजूद 20 हजार रुपये, मोबाइल और कागजात भरा बैग लूटकर बदमाश भाग निकले।
जानकारी के अनुसार लक्ष्मणगढ़ी थाना खैर निवासी योगेश स्वरूप पुत्र मनीराम शर्मा फरीदाबाद (हरियाणा) में हम गोल्ड कंपनी में प्रबंधक हैं। मंगलवार की रात अपनी स्विफ्ट कार से गांव लक्ष्मणगढ़ी लौट रहे थे। भरतपुर बझेड़ा पुल के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी कार रुकवा ली। कार की खिड़की न खोलने पर बदमाशों ने तमंचे की बट से कार का शीशा तोड़ दिया इसके बाद तमंचों के बल पर धमकाने के बाद कार की सीट पर बदमाश बैठ गए। बाजना (मथुरा) के पास जंगलों में खानपुर के समीप योगेश स्वरूप को नीचे उतारकर कार ले भागे।
खानपुर गांव पहुंचकर योगेश स्वरूप ने अपने परिचित के घर का दरवाजा खुलवाकर आपबीती बताई। परिचित के सहयोग से परिवार और पुलिस को सूचना दी। उधर जट्टारी चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह का कहना है कि केवल कार लूटी गई है। और कुछ नहीं लुटा। छानबीन की जा रही है। जल्द लूट का खुलासा होगा। वहीं इस बात को लेकर तमाम सवाल उठ रहे हैं कि बाइक सवार तीनों बदमाश कार में सवार हो गए थे तो उनकी बाइक कौन ले गया?