{"_id":"628d2f7e10b93b2b76165d4c","slug":"aligarh-news-gangiri-news-ali2923295143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : आंधी-बारिश ने छीनीं दो और जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : आंधी-बारिश ने छीनीं दो और जिंदगी
विज्ञापन
अमर सिंह का फाइल फोटो।
- फोटो : GANGIRI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की रात दोबारा आई तेज आंधी व बारिश की वजह से गंगीरी व दादों थाना क्षेत्र में दो और लोगों की मौत हो गई। मंगलवार की सुबह एक निर्माणाधीन मकान की नींव में भरे पानी को निकालते समय राजमिस्त्री के ऊपर एक कच्ची दीवार गिर गई, जबकि शौच के लिए जा रही एक महिला टूटे पड़े तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गई। इससे दोनों की जान चली गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
थाना क्षेत्र के गांव बिलौना निवासी 40 वर्षीय राजमिस्त्री अमर सिंह पुत्र होडिल सिंह चार दिन से गांव के ही अजय कुमार का मकान बनाने का काम कर रहे थे। सोमवार की रात हुई तेज बारिश से निर्माणाधीन मकान की नींव में पानी भर गया था। मंगलवार की सुबह अमर सिंह काम पर पहुंचे तो नींव में भरे बारिश के पानी को निकालने लगे। इसी बीच बारिश का पानी भरने से घर की एक कच्ची दीवार उनके ऊपर गिर गई। हादसा होते ही लोग दौड़कर पास पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद अमर सिंह का शव ही मलबे से बाहर निकाला जा सका।
वहीं दूसरी घटना थाना दादों के गांव नगरिया जाहर की है। गांव की निवासी 70 वर्षीय कैलाशी देवी पत्नी मलखान सिंह मंगलवार की सुबह शौच के लिए खेतों की ओर जा रही थीं। इसी बीच वह रास्ते में टूटे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार में प्रवाहित करंट की चपेट में आ गईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इससे पहले रविवार रात से सोमवार की सुबह तक चली आंधी और बारिश के चलते तीन लोगों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
आंधी में टूटा था तार, सूचना पर भी जारी रही बिजली की आपूर्ति
कैलाशी देवी के भतीजे विक्रम सिंह के अनुसार सोमवार की रात आई तेज आंधी से हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया था। गांव वालों ने बडे़सरा विद्युत उपकेंद्र में फोन कर वहां मौजूद कर्मचारी को तार टूटकर गिरने की जानकारी दी थी, साथ ही बिजली की आपूर्ति काटने की मांग की थी, लेकिन विद्युत उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति जारी रही। विक्रम सिंह का आरोप है कि विभागीय लापरवाही से कैलाशी देवी की मौत हुई।

कैलाशी देवी का फाइल फोटो।- फोटो : GANGIRI