{"_id":"62dd9c7cc555ff7f6e5fc5b4","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali296746752","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : आधी रात से हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : आधी रात से हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय
विज्ञापन
राजघाट से कावड़ लेकर जाते श्रद्धालु।
- फोटो : CITY OFFICE
श्रावण मास में देवों के देव भगवान शिव की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व माना जाता है। दूसरे सोमवार को रात 12 बजते ही शिव भक्तों की कतारें शिवालयों में लग गईं। बोल बम के जयकारों से मंदिर गूंज उठे। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए फोर्स और मजिस्ट्रेट तैनात रहे। आज शहर में भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
कांवड़ियों एवं शिव भक्तों के अपार सैलाब को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। यहां पर्याप्त पुलिस फोर्स के साथ ही मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। शहर में भारी वाहनों के आने-जाने पर रोक रहेगी। लोधा क्षेत्र के खेरेश्वर धाम, अचलेश्वर महादेव मंदिर, मंगलेश्वर मंदिर को श्रद्धालुओं ने मनोहारी तरीके से सजाया गया। इस दौरान मंदिरों में शिव भक्तों की लंबी कतारें शिव परिवार के दर्शनों के लिए लगी रही। उन्होंने भोलेनाथ की श्रद्धाभाव से पूजा की और दूध व गंगाजल चढ़ाकर बाबा का अभिषेक किया। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शहर के प्रमुख मंदिर अचलेश्वर, मंगलेश्वर और खेरेश्वर धाम के अलावा गभाना स्थित श्री भूमियां बाबा आश्रम पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है।
हाथरस में हुए हादसे को लेकर प्रशासन अलर्ट
हाथरस में शुक्रवार देर रात छह कांवड़ियों की सड़क हादसों में हुई मौत को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। कांवडियों की सुरक्षा के साथ ही आने-जाने वाले रास्तों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। सात मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है, जो अलग-अलग पालियों में मडराक टोल प्लाजा एवं गभाना टोल प्लाजा पर तैनात रहेंगे। परिवहन विभाग को वाहनों की रफ्तार भी नियंत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल एवं एसपी सिटी कुलदीप गुनावत ने बताया कि सावन मेले को लेकर मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मजिस्ट्रेट की दो पालियों में ड्यूटी लगाई गई है। खुफिया तंत्र को सक्रिय करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की मदद से हरेक गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। भक्तों की संख्या को देखते हुए भारी वाहन शहर में नहीं आ सकेंगे।
विज्ञापन
अधिकारियों ने लिया सुरक्षा इंतजामों का जायजा
हाथरस की घटना के बाद रविवार को एसपी नगर कुलदीप सिंह गुनावत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पलाश बंसल, एडीएम सिटी राकेश कुमार पटेल द्वारा कांवड़ियों के मार्गों पर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। इस दौरान मडराक टोल प्लाजा एवं कांवड़ शिविरों का भ्रमण भी किया। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि कांवड़ियों को अपनी निर्धारित पट्टी पर ही चलने के लिए जागरूक किया जा रहा है। कांवड़ मार्गों पर पुलिस की पीआरवी कांवड़ियों की निगरानी करती चल रही हैं। इधर, मंदिरों पर आरएएफ, पीएसी आदि लगाई गई है।
डीआईजी ने भी देखीं व्यवस्थाएं
डीआईजी दीपक कुमार ने भी रविवार को अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज में भ्रमण कर कांवड़ मार्गों पर व्यवस्था देखीं। वे कासगंज के सोरों घाट से कांवड़ उठने के स्थान पर भी पहुंचे। वहां से विभिन्न मार्गों पर कांवड़िये निकलते हैं। इसे लेकर उन्होंने अलीगढ़ जैसी व्यवस्था अन्य जिलों में भी कराने के निर्देश दिए।
आज रात नौ बजे तक रूट डायवर्जन
श्रावण मास के सोमवार को लेकर रविवार रात दो बजे से सोमवार रात नौ बजे तक जिले में यातायात डायवर्ट रहेगा।
ये रहेगी व्यवस्था
- दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहन दौरऊ मोड़ से खैर, इगलास होकर निकलेंगे।
- खैर की ओर से आने वाले भारी वाहन खैर से गोंडा की ओर, हल्के वाहन हरिदासपुर से होकर जाएंगे।
- मथुरा की ओर से आने वाले वाहन पुराने बाईपास से इगलास-गोंडा होकर जाएंगे।
- आगरा की तरफ से आने वाले वाहन वन चेतना केंद्र से दोनों ओर निकलेंगे।
- कानपुर की ओर से आने वाले वाहन सिकंदराराऊ और गोपी से डायवर्ट होंगे।
- रामघाट रोड के वाहन अतरौली से कासगंज की तरफ जाएंगे।
- बुलंदशहर से आने वाले वाहन सुमेरा झाल, जवां से बरौली-गभाना की ओर से रवाना होंगे।
- सारसौल से नादा पुल/खेरेश्वर की तरफ सभी भारी व चौपहिया वाहन प्रतिबंधित। यह ट्रैफिक भांकरी से नया बाईपास से अपने गंतव्य तक जा सकेगा। खैर जाने वाले भुकरावली से जिरौली होकर निकलेंगे।
- प्रत्येक सोमवार व शिवरात्रि पर प्रात: 2 बजे से रोडवेज बसों का अलीगढ़ शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। बाईपास होकर ही गुजरेंगी।
- खेरेश्वर चौराहे से नादा पुल की तरफ वाहनों का प्रवेश पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा।
शहर में प्राइवेट बसों का संचालन इस प्रकार रहेगा
- अतरौली को आने जाने वाली प्राइवेट बसें तालानगरी से चलेंगी।
- कासिमपुर, संभल, पहासू की बसें एफएम टावर तिराहे से चलेंगी।
- खैर की तरफ जाने वाली बसों का संचालन हरिदासपुर तिराहे से।
- अकराबाद की तरफ जाने वाली बसों का संचालन धनीपुर मंडी से।
- इगलास-सासनी की तरफ जाने वाली बसों का संचालन सासनी गेट से।
नो ट्रैफिक जोन
- सारसौल से नादा पुल व खेरेश्वर मंदिर तक।
- एटा चुंगी से दुबे पड़ाव तक।