फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh news

अलीगढ़ः टीईटी का प्रश्नपत्र लीक होने पर सपाइयों का प्रदर्शन

Tue, 30 Nov 2021 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh news
तस्वीर महल चौराहे पर प्रदर्शन करते सपाई। - फोटो : CITY OFFICE
यूपी टीईटी का प्रश्न पत्र लीक और सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद परीक्षा निरस्त होने के बाद सपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर युवजन सभा, यूथ ब्रिगेड, लोहिया वाहिनी, छात्र सभा ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप पार्क (तस्वीर महल चौराहा) के सामने सपा के सभी फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी सड़क पर बैठकर योगी-मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए। कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष रंजीत चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार नौजवान और छात्र विरोधी है। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसीएम द्वितीय सुधीर सिंह को सौंपा गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष मोहन यादव, सपा लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष पंकज यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, युवजन सभा महानगर अध्यक्ष आमिर आबिद, यूथ ब्रिगेड महानगर अध्यक्ष इसरार सोलंकी, युवजन सभा महासचिव रवि सैनी, प्रदेश सचिव इरफान खान, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहसिन मेवाती, गौरव यादव, जिला उपाध्यक्ष डॉ. बादशाह खान, जीतू सैनी, रजनीश यादव, जैकी ठाकुर आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में सपा नेत्री रुबीना खानम ने कहा कि प्रश्न पत्र लीक होना प्रदेश सरकार की ध्वस्त हो चुकी व्यवस्था को स्पष्ट दर्शाता हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed