{"_id":"619161a77c5a3203e968772b","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali2781528100","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः बाल यौन शोषण के प्रति बच्चों को किया जाएगा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः बाल यौन शोषण के प्रति बच्चों को किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल यौन शोषण के खिलाफ किशोर-किशोरियों को जागरूक किया जाएगा। प्रदेश के सभी जिलों में 14 नवंबर से 20 नवंबर तक बाल सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान बच्चों को जागरूक करने के लिए प्रतियोगिता का आयोजन और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश के किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के महाप्रबंधक डॉ. वेद प्रकाश ने इस संबंध में प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजकर कार्यक्रमों के आयोजन का निर्देश दिया है, जो बाल यौन शोषण के मुद्दे पर लोगों को संवेदनशील बनाने के साथ ही बच्चों के लिए सुरक्षित माहौल दे सके। बाल सुरक्षा सप्ताह में किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत पीयर एजुकेटर द्वारा साथिया समूह के साथ तथा विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के साथ विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। क्विंज, पोस्टर चार्ट, जिंगल मेकिंग प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा। विजेता बच्चों व किशोरों को प्रमाण पत्र के साथ सम्मानित किया जाएगा। प्रत्येक ब्लॉक के दो इंटर कॉलेज में किशोर स्वास्थ्य मंच का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही किशोर स्वास्थ्य काउंसलर व फैमिली प्लानिंग काउंसलर भी जागरूकता अभियान चलाएंगे। उपकेंद्र स्तर पर किशोर स्वास्थ्य और कल्याण दिवस, किशोर मित्रता क्लब की बैठकों का भी आयोजन किया जाएगा।