{"_id":"61882ac7ce2d8a681b4bddc9","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali277616874","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः भाजयुमो उपाध्यक्ष को परिवार सहित पड़ोसी दबंगों ने पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः भाजयुमो उपाध्यक्ष को परिवार सहित पड़ोसी दबंगों ने पीटा
विज्ञापन
मीनेश भारद्वाज
- फोटो : CITY OFFICE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष व सांसद सतीश गौतम की करीबी टीम के सदस्य पार्षद पुत्र मीनेश भारद्वाज व उसके परिवार संग मोहल्ले में दबंगों ने जमकर मारपीट की। इस दौरान महिलाओं से अभद्रता, लूटपाट और लाइसेंसी राइफल तानकर धमकाने तक का आरोप है। मारपीट में मीनेश व परिवार के सदस्यों के चोट आई है। खबर पर पहुंची पुलिस ने मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया। वहीं तमाम भाजपाई भी मीनेश के समर्थन में थाने पहुंच गए। देर शाम मुकदमा दर्ज किया जा रहा था।
विकास नगर निवासी नगर निगम के वार्ड 12 की भाजपा पार्षद विजय देवी के बेटे मीनेश युवा मोर्चा में महानगर उपाध्यक्ष हैं और लंबे समय से सांसद सतीश गौतम की करीबी टीम के सदस्य हैं। मीनेश के अनुसार मोहल्ले के एक परिवार में पिछले दिनों पारिवारिक झगड़ा हुआ था। जिसमें वे सुलह कराने गए थे। उसी में दूसरे पक्ष से मोहल्ले में ही रहने वाले संजय उर्फ संजू चौहान व बॉबी चौहान आए थे। आरोप है कि उन्होंने मीनेश को देखकर कहा कि तू बहुत बड़ा नेता बनता है। इसके बाद वे धमकी देते हुए चले गए। इसके बाद अब रविवार दोपहर करीब तीन बजे संजू व बॉबी अपने साथ 10-15 साथियों संग हमलावर होकर आ गए। उनके हाथों में लाठी-डंडे, लोहे की रोड व लाइसेंसी रायफल थी। इन्होंने आते ही मीनेश को पीटना शुरू कर दिया। बीचबचाव में आए भाई सुमित, सचिन व श्याम को पीटा। परिवार की महिलाओं से अभद्रता की। मीनेश पर रायफल तानकर धमकी दी। बाद में पब्लिक के एकत्रित होने पर हमलावर चले गए। इस दौरान जाते समय पथराव भी किया। इस खबर पर इलाका पुलिस के साथ-साथ युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश लोधी, महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता, मनोज शर्मा, वरिष्ठ नेता ठा.शल्यराज सिंह आदि पहुंच गए। थाने पहुंचकर तहरीर दी गई। घायल मीनेश व भाइयों को जिला अस्पताल भेजा गया। मीनेश की ओर से दी गई लिखित तहरीर के अनुसार संजू उर्फ संजय दबंग किस्म का व्यक्ति है। पूर्व में भी उस पर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कई बार जेल जा चुका है। इस घटना के बाद उसे अपनी जान का भी खतरा है। सीओ मोहसिन खान के अनुसार मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मुख्य आरोपी संजय चौहान को हिरासत में ले लिया गया है। बाकी आरोपियों को तलाशा जा रहा है।