{"_id":"616f21ba91c3040a6f4266cc","slug":"aligarh-news-city-office-news-ali276156027","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ः दहेज के लिए विवाहिता को इतना मारा कि गर्भपात हो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ः दहेज के लिए विवाहिता को इतना मारा कि गर्भपात हो गया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्वार्सी क्षेत्र में विवाहिता का दहेज के लिए उत्पीड़न के साथ-साथ उसका दो बार गर्भपात कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता के पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
क्वार्सी इंस्पेक्टर विजय सिंह के मुताबिक, पीड़ित पिता ने बताया कि 29 जनवरी 2019 को उन्होंने अपनी बेटी की शादी थाना क्षेत्र के सूर्य विहार कॉलोनी के रहने वाले आकाश के साथ की थी। ये लोग मूल रूप से थाना जवां के जंगलगढ़ी के रहने वाले हैं। शादी के समय 10 लाख रुपए नगद और जेवर, गहने अन्य कीमती सामान आदि दिया था।
लेकिन ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे। उन्होंने पांच लाख रुपये की मांग कर डाली। जब असमर्थता व्यक्त की गई तो उन्होंने बेटी का उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। इस दौरान बेटी दो बार गर्भवती हुई और उसका गर्भपात भी करा दिया गया। इसके चलते जब बेटी बीमार होने लगी तो उसको मायके छोड़ दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति आकाश, सास कमलेश देवी, ननद ममता, मामा और घर में दखल देने वाले रिटायर्ड लेखपाल रमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पिता का आरोप है कि उसके दामाद का किसी अन्य के साथ गैर वाजिब ताल्लुकात भी है।